बिहार में शहरी विकास की नई पहल

बिहार सरकार ने 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास की घोषणा की

बिहार में 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना की घोषणा की गई है। इस परियोजना के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

बिहार सरकार ने 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास की घोषणा की

बिहार में शहरी विकास की नई पहल

बिहार में आधुनिक शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना को गति दे दी है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को लेकर शुक्रवार को समझौता (MOU) हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में MOU का आदान-प्रदान किया गया। 

CM ने किया MOU साइन

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और HUDCO के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री चौधरी की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर CM ने इसे बिहार के शहरी विकास के इतिहास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह पहल राज्य के संतुलित और योजनाबद्ध शहरीकरण की दिशा में अहम साबित होगी। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि राज्य में करीब 3 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में 11 आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। इन टाउनशिप में अत्याधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, सीवरेज, बिजली, हरित क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक केंद्र और अन्य सभी जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोगों को विश्वस्तरीय शहरी जीवन मिल सके।

एक लाख करोड़ का निवेश

CM सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना में किसानों को लैंड पुलिंग मॉडल के जरिए भागीदार बनाया जाएगा। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी और जो मुआवजे के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें 30 दिनों के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। CM ने कहा कि बिहार सरकार HUDCO के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जबकि इसके अतिरिक्त करीब 6 लाख करोड़ रुपये का निजी और संस्थागत निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य है। इससे निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। 

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा। 450 करोड़ रुपये का निवेश कर 2250+ रोजगार सृजित होंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026