विधायक का चालान कटा

BJP विधायक प्रीतम लोधी का कटा चालान, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भरना पड़ा 250रु जुर्माना

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी को तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 250 रुपये का चालान कट गया।

BJP विधायक प्रीतम लोधी का कटा चालान, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भरना पड़ा 250रु जुर्माना

शिवपुरी की पिछोर विधानसभा में तिरंगा यात्रा के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाना भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी को महंगा पड़ गया. यातायात पुलिस ने नियमों के तहत उनका 250 रुपये का चालान काट दिया। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का संदेश देने के लिए निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ आयोजित की जा रही हैं. लेकिन एमपी के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा में तिरंगा यात्रा के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. 

तिरंगा यात्रा में निकले थे विधायक

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था. इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर यात्रा का हिस्सा बने. 

हेलमेट नहीं पहनना पड़ा महंगा

यात्रा के दौरान विधायक हेलमेट लगाए बिना बाइक चला रहे थे. यातायात पुलिस की टीम भी मौके पर व्यवस्था संभाल रही थी. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर विधायक का चालान काटा और 250 रुपये का जुर्माना लगाया.

पुलिस ने दिखाई निष्पक्षता

इस घटना की सबसे ज्यादा चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि पुलिस ने जनप्रतिनिधि और आम नागरिक में कोई भेद नहीं किया. लोगों का कहना है कि यह संदेश कानून के समान रूप से लागू होने की मिसाल है.

विधायक ने किया सहयोग

विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम सभी के लिए हैं और हर व्यक्ति को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरी घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोगों ने पुलिस की निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली घटना बताया.

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026