बाढ़ से जूझता छत्तीसगढ़

सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति। स्कूल जाते समय बच्चे कमरभर पानी में, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

By : सोनिया रायकवार
सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं मासूम! वीडियो वायरल 

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर भी सामने आई जिसमे सिर पर बैग रखकर बच्चे कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। और जोखिम के बीच स्कुल पहुंच रहे है बता दे मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं।

जान जोखिम में डाल रहे बच्चे

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालत बन गए हैं। कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। ऐसे में बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। खासरपारा से टेकनपारा जाने के लिए बच्चों को कमर तक पानी से भरी सड़क पार करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ उसी सड़क से वाहन भी गुजर रहे हैं।

1 जून से अभी तक कितनी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7 फीसदी कम बारिश हुई है।

रायपुर में भी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 6 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026