छत्तीसगढ़ की राजनीतिक बयानबाजी

झीरम घाटी फैसले पर CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी मामले और भूपेश बघेल के प्रभार परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

By : सोनिया रायकवार
झीरम घाटी फैसले पर CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बिलासपुर दौरे के लिए रवाना हुए। वे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने झीरम घाटी मामले में आए फैसले और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रभार बदले जाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस को जवाब

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि झीरम घाटी मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र में UPA की सरकार थी। NIA ने मामले की सुनवाई के दौरान 100 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए, जिसके बाद फैसला आया और 10 से अधिक लोगों को सजा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को NIA कोर्ट सजा तय करेगा।

साय ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास इस मामले से जुड़े कोई साक्ष्य थे, तो उन्हें NIA को सौंपना चाहिए था। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बघेल उन सबूतों को अपनी जेब में लेकर घूमते थे।

भूपेश बघेल के प्रभार पर भी तंज

भूपेश बघेल को असम कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर भी CM साय ने कांग्रेस संगठन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलती है।

साय ने कहा कि भूपेश बघेल पहले पंजाब कांग्रेस के प्रभारी थे, जहां उनका विरोध हुआ। इसी वजह से उनका प्रभार बदल दिया गया। मुख्यमंत्री के इन बयानों के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में झीरम घाटी मामले और कांग्रेस संगठन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

रात में अचानक खुल जाती है नींद? बार-बार ऐसा होना हो सकता है इन समस्याओं का संकेत, जानें वजह और बचाव

रात में अचानक खुल जाती है नींद? बार-बार ऐसा होना हो सकता है इन समस्याओं का संकेत, जानें वजह और बचाव

नींद में बार-बार खलल पड़ना तनाव, अनिद्रा, और स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। जानें कारण और समाधान के उपाय।

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने पर सरकार का बड़ा फैसला, CM साय बोले- पहले फिल्म देखेंगे फिर लेंगे निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने का विचार कर रही है।

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 10,783 करोड़ से बढ़ेगा रेल नेटवर्क

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 10783 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मंजूरी दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026