शिक्षकों का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री आवास की ओर बढ़ी रैली

छत्तीसगढ़ में TET उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ये शिक्षक शांतिपूर्ण रूप से सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान देने की अपेक्षा करते हैं।

By : दिव्या मिस्त्री
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री आवास की ओर बढ़ी रैली

छत्तीसगढ़ में शिक्षक दिवस के मौके पर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों ने लंबित पदोन्नति की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। शनिवार को नवा रायपुर के तुता मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों शिक्षकों ने ‘टीईटी आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह’ में हिस्सा लिया। प्रदर्शन के बाद शिक्षक शांतिपूर्ण रैली के रूप में शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद शिक्षक सड़क पर ही बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बैरिकेडिंग के बाद सड़क पर बैठे शिक्षक

शिक्षकों की रैली को देखते हुए पुलिस ने शिक्षा मंत्री के निवास की ओर जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। जैसे ही शिक्षक बैरिकेडिंग के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। शिक्षकों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।

TET योग्यता के आधार पर पदोन्नति की मांग

प्रदर्शन कर रहे शिक्षक संघ ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, NCTE की गाइडलाइन और छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र का हवाला देते हुए पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी योग्यता को आधार बनाने की मांग की। संघ का कहना है कि शिक्षक भर्ती और पदोन्नति से जुड़े नियमों का पालन होना चाहिए। शिक्षकों के अनुसार पात्रता नियमों के अनुरूप पदोन्नति होने से स्कूलों को योग्य और अनुभवी शिक्षक मिलेंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

14 हजार विषय विशेषज्ञ पद खाली होने का दावा

शिक्षक संघ ने प्रदेश में बड़ी संख्या में रिक्त पदों का मुद्दा भी उठाया। संघ के मुताबिक माध्यमिक विद्यालयों में करीब 14 हजार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के पद पदोन्नति के जरिए भरे जाने हैं। इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में लगभग 4 हजार प्रधान पाठक के पद रिक्त बताए गए हैं। व्याख्याता पदों पर भी लंबे समय से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने का दावा किया गया है।

तय समय सीमा के बाद भी प्रक्रिया अधूरी

प्रदर्शनकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर 30 जून, 10 अगस्त और 30 अगस्त तक की समय-सीमा तय की गई थी। इसके बावजूद कई जगहों पर वरिष्ठता सूची तक जारी नहीं हुई है। शिक्षकों का आरोप है कि निर्धारित समय निकलने के बाद भी प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई।

मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की अपील

प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, व्यावसायिक और शिक्षक पात्रता से जुड़े नियमों के अनुसार वरिष्ठता सूची जारी कर लंबित पदोन्नति आदेश जल्द जारी किए जाएं। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से पदोन्नति अटकी होने के कारण स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। अब प्रदर्शनकारियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेकर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करेगी।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

मध्य प्रदेश में शिक्षकों को ई अटेंडेंस के लिए तकनीकी समस्याओं के कारण सैलरी कटौती से राहत मिली है। ई अटेंडेंस अनिवार्य रहेगा पर कटौती नहीं की जाएगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026