मुख्यमंत्री का मैहर दौरा

मां शारदा के दरबार में CM मोहन यादव, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ… अब लाडली बहनों को मिलेगा राखी का तोहफा!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन किए और विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन के साथ स्थानीय सम्मेलन में भी भाग लिया।

मां शारदा के दरबार में CM मोहन यादव, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ… अब लाडली बहनों को मिलेगा राखी का तोहफा!

मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर स्थित प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां शारदा देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पूजा के बाद सम्मेलन के लिए रवाना

मां शारदा देवी के दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर परिसर से अलाउद्दीन खां मैदान के लिए रवाना हुए। यहां आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में वे शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लाभार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है।

लाडली बहनों को मिलेगा राखी का उपहार

राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित करेंगे। रक्षाबंधन के मौके पर इसे बहनों के लिए सरकार की ओर से खास उपहार के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री इस दौरान महिलाओं को संबोधित भी कर सकते हैं और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

मैहर को मिलेंगे करोड़ों के विकास कार्य

मुख्यमंत्री मैहर में विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम के दौरान मां शारदा लोक के फर्स्ट फेस के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 256 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

मां शारदा लोक से बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

मां शारदा लोक परियोजना को मैहर के धार्मिक और पर्यटन विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मैहर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हैं।

प्रदेश की खुशहाली का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने मां शारदा के चरणों में प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अब सभी की नजरें अलाउद्दीन खां मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन पर हैं, जहां मुख्यमंत्री लाडली बहनों को राशि ट्रांसफर करने के साथ मैहर को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

बलराम कृषि महोत्सव में सीएम मोहन यादव का संदेश, किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विकास और किसानों की समृद्धि को सरकार की प्राथमिकता बताया।

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा। 450 करोड़ रुपये का निवेश कर 2250+ रोजगार सृजित होंगे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026