कांग्रेस में पद पर भरोसा कायम

वेणुगोपाल की बैठक के बाद चन्नी गुट को झटका, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस में जारी खींचतान के बावजूद, हाईकमान ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भरोसा बरकरार रखा है।

वेणुगोपाल की बैठक के बाद चन्नी गुट को झटका, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जारी सियासी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने बड़ा संकेत दे दिया है। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ हुई बैठक के बाद साफ हो गया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। यानी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे। इस फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थकों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वड़िंग पर अपना भरोसा बरकरार रखा

पिछले करीब 15 दिनों से चन्नी गुट खुलकर राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहा था। समर्थकों का तर्क था कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में बदलाव जरूरी है। हालांकि, हाईकमान ने फिलहाल किसी भी बदलाव से इनकार करते हुए वड़िंग पर अपना भरोसा बरकरार रखा है।

कोशिश के रूप में देखा जा रहा

बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है और कांग्रेस हाईकमान का फैसला अंतिम होगा। उन्होंने राहुल गांधी को अपना नेता बताते हुए कहा कि संगठन जो भी निर्णय लेगा, उसका पूरा सम्मान किया जाएगा। चन्नी के इस बयान को पार्टी में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राहुल गांधी ने चन्नी गुट से अलग से कोई मुलाकात नहीं की। हालांकि, संसद सत्र के दौरान चन्नी और राहुल गांधी की संभावित मुलाकात की चर्चा जरूर है। माना जा रहा है कि उस दौरान पंजाब कांग्रेस के संगठन और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

राजा वड़िंग पर पार्टी का भरोसा कायम

वहीं, कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही पंजाब में संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हो सकता है। राहुल गांधी के निकट भविष्य में पंजाब दौरे की भी संभावना जताई जा रही है, जहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। फिलहाल हाईकमान का संदेश स्पष्ट है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर पार्टी का भरोसा कायम है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026