प्रदर्शन भोपाल में

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

भोपाल में कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया, व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। लिंक रोड नंबर-2 स्थित निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और नगर निगम का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पीसी शर्मा बोले- 25 साल से नहीं बना मास्टर प्लान

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भोपाल पिछले 25 वर्षों से बिना मास्टर प्लान के चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा अब व्यापारी भुगत रहे हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में मास्टर प्लान अंतिम चरण में पहुंच गया था और यदि सरकार कुछ समय और रहती तो इसे लागू कर दिया जाता।

उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द नया मास्टर प्लान लागू करे और व्यापारियों को राहत देने के लिए मिक्स लैंड यूज व्यवस्था शुरू करे।

कमर्शियल टैक्स वसूली पर उठाए सवाल

कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं थी, तब वर्षों से दुकानदारों से कमर्शियल टैक्स क्यों वसूला गया।

उन्होंने मांग की कि यदि निगम ने नियमों के बिना टैक्स वसूला है तो व्यापारियों को उसकी राशि वापस की जाए।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर हमला

कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम अदालत में अपना पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख सके। उनका आरोप है कि इसी कारण व्यापारियों पर कार्रवाई की नौबत आई है।

कांग्रेस नेता शोएब खान ने कहा कि यदि निगम ने अदालत में मजबूती से पक्ष रखा होता तो व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दुकान संचालकों को दिए गए सभी स्टे आदेश निरस्त कर दिए। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसके निर्देशों के तहत चल रही कार्रवाई में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को भी फटकार लगाते हुए कहा कि समानांतर जांच या प्रक्रिया के जरिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को प्रभावित नहीं किया जा सकता।

अब तेज होगी नगर निगम की कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल नगर निगम ने अवैध निर्माण और आवासीय भूखंडों पर संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों और प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक व्यापारियों को राहत नहीं मिलती और मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक उसका विरोध जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026