दर्दनाक हादसा हरदा में

हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा के जय होम्स कॉलोनी में 8 साल के बच्चे की झूला झूलते समय मौत हो गई। झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई थी।

By : सोनिया रायकवार
हरदा में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत, गले में फंसी रस्सी से दम घुटा

हरदा की जय होम्स कॉलोनी में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर में झूला झूलते समय 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झूले की रस्सी बच्चे के गले में फंस गई, जिससे उसका दम घुट गया। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक राजपूत के रूप में हुई है। वह मॉडल पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली का छात्र था।

स्कूल से आने के बाद झूला झूल रहा था

पुलिस के अनुसार, स्कूल से घर लौटने के बाद कार्तिक घर में झूला झूल रहा था। इसी दौरान झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई। हादसे के बाद परिजन बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय पिता घर पर नहीं थे

बताया गया कि कार्तिक के पिता नितिन राजपूत बंधन बैंक में काम करते हैं। घटना के समय वे किसी काम से छीपाबड़ गए हुए थे। वहीं, कार्तिक की मां अपने छह माह के छोटे बेटे को दूसरे कमरे में सुला रही थीं। इसी दौरान घर में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

परिवार में पसरा मातम

8 साल के मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद कॉलोनी में भी शोक का माहौल है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

सीएम योगी बोले- मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, संघर्ष से बनाया मुकाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें एक मजबूत नेता बताया।

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

ऋषिकांत सिंह नहीं जाएंगे एशियन गेम्स, वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला एथलीट शामिल

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव; ऋषिकांत सिंह और दो अन्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हुए। केवल महिला वेटलिफ्टर्स टीम में बचे।

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

7 साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग, गलवान के बाद पहला दौरा; BRICS में मोदी से करेंगे मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए हैं। वे BRICS समिट में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Bank Strike: 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 सितंबर से फिर बंद हो सकते हैं बैंक

Bank Strike: 5 दिन काम, 2 दिन छुट्टी की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 सितंबर से फिर बंद हो सकते हैं बैंक

11 सितंबर को भारतीय बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिससे मध्य प्रदेश की करीब 7 हजार शाखाओं में कार्य प्रभावित हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026