फायरिंग इन डबरा स्कूल बस

मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की बस पर हुई फायरिंग, ड्राइवर घायल

मध्य प्रदेश के डबरा में ग्लोरी स्कूल की बस पर फायरिंग हुई, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया। बस में 50 बच्चे मौजूद थे।

By : सोनिया रायकवार
मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की बस पर हुई फायरिंग, ड्राइवर घायल

मध्य प्रदेश के डबरा में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। टेकनपुर स्थित ग्लोरी स्कूल की बस पर कार सवार युवकों ने बीच सड़क पर कथित तौर पर चार राउंड फायर किए। घटना के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। फायरिंग में बस चालक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

कार हटाने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, ग्लोरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव के पास सड़क पर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। बस चालक खेम सिंह ने कार हटाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि कार सवारों ने पेट्रोल खत्म होने की बात कही। चालक ने कार को धक्का देकर साइड करने का सुझाव दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कार सवारों ने चालक को बस से नीचे खींचकर उसके साथ मारपीट की।

बच्चों के सामने की फायरिंग

विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर कट्टा निकालकर चार राउंड फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे लगने से चालक खेम सिंह घायल हो गया। बस के अंदर करीब 50 बच्चे मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चों में दहशत फैल गई और वे चीखने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

घायल चालक को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDOP सौरभ कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

‘गुर्जर’ लिखी कार की तलाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी जिस स्विफ्ट कार से आए थे, उस पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकाबंदी की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026