गंभीर यौन अपराध का मामला रायपुर में

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि रिश्तेदार के घर आरोपी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

पहली बार गर्भवती हुई तो..  जबरन कराया गर्भपात

पुलिस के अनुसार, लगातार दुष्कर्म के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। जब उसने अपनी मौसी को गर्भावस्था की जानकारी दी तो कथित तौर पर बात उसके पिता तक पहुंची। आरोप है कि पिता ने गर्भपात की दवाइयां लाकर उसे जबरन खिलाईं और मौसी की मदद से गर्भपात कराया गया।

दूसरी बार गर्भवती हुई तो रची गई पूरी साजिश

शिकायत के मुताबिक, इसके बाद भी नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। वर्ष 2025 में वह दोबारा गर्भवती हो गई। इसके बाद उसे कुछ समय के लिए पिता की परिचित महिला के घर भेजा गया। बाद में उसे महिला की एक परिचित के घर रखा गया, जहां वह करीब दो महीने तक रही।

आधार कार्ड में उम्र बढ़ाने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि नाबालिग की उम्र छिपाने के लिए उसके आधार कार्ड में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया गया। दस्तावेजों में उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग और शादीशुदा बताया गया। इसके बाद उसे रायपुर के डांगनिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सी-सेक्शन से उसने बेटे को जन्म दिया।

जन्म के बाद नवजात को दूसरे व्यक्ति को सौंपने का आरोप

पुलिस के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात बच्चे को कथित तौर पर पिता और मामले में शामिल अन्य लोगों की मदद से किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया। नाबालिग से कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। शिकायत में कहा गया है कि उसने डर के कारण इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

पिता समेत छह आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने नाबालिग के पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

रायपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करुणा सागर पांडा के उपन्यास 'कोहरा' का विमोचन किया, जिसमें नक्सलवाद और 'लव जिहाद' जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर गायब, पुलिस ने तलाशी शुरू की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026