हरियाणा भाजपा की बैठक

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

By : शिवम् पांडेय
नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा भाजपा की बैठक

हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश टीम के साथ पहली औपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगठन की आगामी कार्ययोजना और राजनीतिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दूसरे चरण में पूरी गंभीरता से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज न हों। उन्होंने कहा कि जिन वास्तविक मतदाताओं के नाम किसी कारण से हट गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री आवास पर हुआ रात्रिभोज

सोमवार रात मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रांतीय संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई प्रदेश टीम के सभी पदाधिकारियों से परिचय किया और उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। बैठक से पहले पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों की पहली संगठनात्मक बैठक भी ली।

सरकारी योजनाओं को पहुंचना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार सक्रिय रहने को कहा।

 संगठन मजबूत करने के निर्देश

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रदेश टीम के सभी सदस्यों को बूथ स्तर तक नियमित प्रवास करने और संगठन को अधिक सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने पर भी जोर दिया गया।

तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए।इसके अलावा संत गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को हरियाणा के मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक श्रद्धापूर्वक पहुंचाया जाए।

कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, गोपाल शर्मा और वेद फुल्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा और रवि बतान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, अशोक गुर्जर, लतिका शर्मा और जवाहर सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और भोपाल सिंह खदरी भी बैठक में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस

रीवा के सिविल लाइन थाने में भाजपा नेता बंसीलाल साहू और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई, जब नेता एक आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026