हरियाणा के निवेश प्रोत्साहन

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

By : शिवम् पांडेय
मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा के निवेश प्रोत्साहन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई दौरे के दूसरे दिन 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, लॉजिस्टिक्स और कृषि उद्योग समेत कई क्षेत्रों में हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। विभिन्न कंपनियों ने राज्य में 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए।

निवेशकों को हरियाणा आने का न्योता

राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने MOU का आदान-प्रदान किया। सीएम सैनी ने उद्योगपतियों को अप्रैल 2027 में होने वाले Happening Haryana Global Investment Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सिर्फ निवेश पर चर्चा नहीं, बल्कि उद्योगों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ रही है।

निवेशकों के लिए माहौल बेहतर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश को निवेशकों के लिए और अधिक अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उद्योग जगत से मिलने वाले सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके आधार पर सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी।

गुरुग्राम में 1.10 लाख करोड़ के MOU

सीएम सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित इंडस्ट्री पॉलिसी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए थे। इनमें MOU साइन करने वाली 123 कंपनियों में से 108 कंपनियों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए MOU केवल साइनिंग सेरेमनी नहीं, बल्कि निवेशकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार का फोकस परियोजनाओं को जमीन पर उतारने पर है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य फाइल मूवमेंट नहीं, प्रोजेक्ट मूवमेंट है।”

140 गैर जरूरी नियम खत्म किए

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए 140 गैर जरूरी नियमों को समाप्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य में 10 नए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। सरकार जिला-विशिष्ट औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने पर भी फोकस कर रही है। इसके तहत भूमि, कौशल और बेहतर कनेक्टिविटी को जोड़कर नए विकास केंद्र तैयार किए जाएंगे।

अप्रैल 2027 में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट

नायब सैनी ने कहा कि मुंबई में उद्योग जगत के साथ संवाद का यह अवसर महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2027 में होने वाले Happening Haryana Global Investment Summit से पहले मुंबई में यह पहला बड़ा संवाद कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से समिट में शामिल होने और हरियाणा में नई व महत्वाकांक्षी निवेश परियोजनाएं शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उद्योग जगत के साथ इस तरह के संवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मालनपुर में गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ 26 अगस्त को होगा। 450 करोड़ रुपये का निवेश कर 2250+ रोजगार सृजित होंगे।

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1

मध्यप्रदेश के भोपाल में विकास पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विद्वानों ने राज्य के विकास के लिए अपने सुझाव और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026