हरियाणा सरकार ने भेजे 1,890 करोड़ रुपये

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹1,890 करोड़

हरियाणा सरकार ने डीबीटी के माध्यम से 1,890 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए।

By : रोहन उमक
हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹1,890 करोड़

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए ₹1,890 करोड़

हरियाणा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए गुरुवार को एक साथ करीब 1,890 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए कुल 1,890 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री ने इसे व्यवस्था परिवर्तन और सरकार के प्रोएक्टिव मॉडल का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से बिना किसी बिचौलिए के सीधे खातों में पैसा पहुंचाना पारदर्शिता और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाखों लाभार्थियों को फायदा

सरकार की 15 अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 35,06,841 लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,129 करोड़ 5 लाख रुपये जारी किए गए। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता और दिव्यांग भत्ता समेत विभिन्न योजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, योजना की 11वीं किस्त के तौर पर 10,10,000 बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि भेजी गई। इस योजना के तहत अब तक कुल 2,254 करोड़ 47 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

दयालु योजना से 4,520 परिवारों को मिली आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि दयालु योजना के तहत 4,520 परिवारों को 168 करोड़ 13 लाख 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। वहीं, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई महीने की 19 करोड़ 68 लाख रुपये की गैस सिलेंडर सब्सिडी भेजी गई।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

उद्योगों और किसानों के लिए भी जारी हुई राशि

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के तहत ई-कुबेर के माध्यम से 670 औद्योगिक लाभार्थियों को 311.25 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई। इसमें 50 फीसदी राशि सात कार्य दिवसों में, जबकि बाकी 50 फीसदी राशि जांच पूरी होने के बाद 45 कार्य दिवसों में दी जाएगी।

वहीं, भावांतर भरपाई योजना के तहत सब्जी और शहद उत्पादक 6,177 किसानों के खातों में 49 करोड़ 89 लाख रुपये की राशि जारी की गई।

इसमें अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला के 6,012 आलू उत्पादक किसानों को 48.09 करोड़ रुपये मिले। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के 99 फूलगोभी उत्पादकों को 46.76 लाख रुपये और प्रदेश के 15 जिलों के 66 मधुमक्खी पालकों को 1.32 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को जारी राशि को मिलाकर भावांतर भरपाई योजना के तहत अब तक 45,764 किसानों को 246 करोड़ 95 लाख रुपये की मदद दी जा चुकी है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में ट्रैफिक का दबाव होगा कम, कई शहरों में बनेंगे नए रिंग रोड और बाईपास; CM सैनी ने दी बड़ी मंजूरी

हरियाणा में ट्रैफिक का दबाव होगा कम, कई शहरों में बनेंगे नए रिंग रोड और बाईपास; CM सैनी ने दी बड़ी मंजूरी

हरियाणा सरकार ने शहरी ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए रिंग रोड और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इससे आवागमन सुगम होगा और शहरी यातायात कम होगा।

अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

भोपाल पुलिस मुख्यालय ने घोषित किया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने से पहले सरकार की अनुमति आवश्यक होगी।

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा डिजिटल फैसला, 30 सितंबर तक सभी विभागों में लागू होंगे E-HRMS और डीई पोर्टल

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने के लिए ई-एचआरएमएस और डीई पोर्टल लागू किया है।

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की, जिससे अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा जल्द ही 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने हरियाणा के CM से भी मुलाकात की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026