Indore EV Showroom Fire: 20 Residents Rescued Safe

इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को बचाया

इंदौर के एक EV शोरूम में लगी भीषण आग के दौरान पड़ोसियों ने 20 लोगों को सुरक्षित बचाया। शोर्ट सर्किट से आग की शुरुआत होने का अनुमान है।

By : नरेंद्र सिंह
इंदौर में EV शोरूम में भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंसे 20 लोगों को बचाया

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। लसूड़िया क्षेत्र के खालसा चौक के पास स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शोरूम में भीषण आग लग गई। आग के कारण इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले 6 परिवारों के करीब 20 लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस, फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

धुएं से खुली लोगों की नींद

जानकारी के अनुसार आग ग्राउंड फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में लगी थी। ऊपर की मंजिलों पर बने फ्लैट्स में लोग सो रहे थे। शोरूम से उठते धुएं ने पूरे भवन को अपनी चपेट में लेना शुरू किया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और उनकी नींद खुल गई।जब लोगों ने नीचे देखा तो शोरूम से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग सीढ़ियों वाले हिस्से तक फैल चुकी थी, जिसके कारण निवासी नीचे नहीं उतर पा रहे थे।

पड़ोसी बने फरिश्ता, छत से बनाया बचाव मार्ग

घटना के दौरान पड़ोस में स्थित बहुमंजिला इमारत के रहवासी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तत्काल सीढ़ियों और रस्सियों की व्यवस्था की और आग में फंसे लोगों को छत पर पहुंचने के लिए कहा।दोनों इमारतों की छतों के बीच सीढ़ियां जोड़कर अस्थायी रास्ता बनाया गया। इसके बाद फंसे हुए लोग एक-एक कर पड़ोसी इमारत की छत तक पहुंचे। कुछ लोगों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के कारण बड़ा हादसा टल गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत और दो टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।फायर ब्रिगेड अधिकारी शोभाराम मालवीय के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

सभी EV वाहन जलकर राख

हालांकि राहत की बात यह रही कि आग फ्लैट्स तक नहीं पहुंची और आवासीय हिस्से का अधिकांश सामान सुरक्षित बच गया, लेकिन शोरूम में रखे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

EV सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इंदौर में हाल के वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग सिस्टम से जुड़े आग के मामलों ने सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि EV शोरूम, बैटरी स्टोरेज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना जरूरी है।फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में 117 किमी/घंटे की रफ्तार से आया टॉरनेडो, 41 लोग घायल; 300 घरों को नुकसान, ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित

फ्रांस में आए शक्तिशाली टॉरनेडो से 41 लोग घायल हो गए और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए। परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुईं, और राहत कार्य जारी है।

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर में आस्था का विराट स्वरूप, खजराना गणेश को चढ़ेगी 40 इंच की सनातन राखी

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर रक्षाबंधन पर 40 इंच की 'सनातन राखी' अर्पित करेगा, जिसमें 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों की थीम शामिल है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

राजवाड़ा में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रक्षाबंधन के दौरान खरीदारी करने गई महिला का ई-रिक्शा दिनदहाड़े चोरी हो गया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026