जयपुर में धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर

जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, पुलिस और ड्रोन तैनात, 2 मंदिरों को भी नोटिस

राजस्थान के जयपुर में अवैध निर्माण के तहत बने धार्मिक स्थलों को तोड़ने के लिए पुलिस और ड्रोन तैनात किए गए। इंटरनेट भी बंद।

जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, पुलिस और ड्रोन तैनात, 2 मंदिरों को भी नोटिस

जयपुर में धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर

राजस्थान के जयपुर में हज़ारों की संख्या में पुलिस के जवान तैनात है। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। क्योंकि आज अवैध न‍िर्माण क‍िए गए कुछ धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया। पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका है कि अगर हिंसा की कोशिश हुई, या फिर सोशल मीडिया की मदद से अफवाह फैलाने की कोशिश हुई तो सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। लेकिन ऐसा क्यों किया जा रहा है? 

धार्मिक स्थलों को नोटिस

दरअसल, जयपुर के नंदपुरी इलाके में सड़क चौड़ी करने की तैयारी चल रही है। काम भी शुरू हो गया। लेकिन, मस्जिद वाले एरिया को छोड़ दिया गया था। इसे लेकर लोगों ने लगातार प्रदेश सरकार को टारगेट करना शुरू कर दिया। कहा जाने लगा कि जब मस्जिद सड़क के बीच में आ रही है, तो उसपर एक्शन क्यों नहीं लिया गया? तमाम आरोपों के बाद मस्जिद और उस एरिया में आने वाले दूसरे धार्मिक स्थलों को नोटिस भेजा गया था। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर कई बार नोटिस भेजा गया था। लेकिन फिर भी कानून का पालन नहीं हुआ। इसलिए अब नूरानी मस्जिद को तोड़ दिया गया।

2 मंदिरों पर भी चलेगा बुलडोजर

पुलिस का कहना है कि अगर अफवाह फैलाने की कोशिश की या माहौल बिगाड़ा गया तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा। जिस पर बुलडोजर चलाया जाएगा, उसमें नूरानी मस्जिद अकेली शामिल नहीं है। लिस्ट में और भी नाम हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 मंदिर, एक सत्संग हॉल और एक मज़ार को तोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि ये धार्मिक स्थल सड़क के राइट ऑफ वे, यानी सड़क की सीमा में आ रहे हैं। इधर मस्जित को लेकर कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान का वीडियो सामने आया। रफीक खान के साथ मौजूद विधायक अमीन कागजी भी भावुक दिखे।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026