नर्सिंग स्टाफ की आत्महत्या

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ दीपक खारवाल ने नौकरी से हटाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली।

By : हेमा गुप्ता
जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

जयपुर में नर्सिंग स्टाफ ने की आत्महत्या, नौकरी से हटाने के बाद उठाया कदम!

Jaipur Nursing Staff Suicide: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत एक नर्सिंग कर्मचारी ने नौकरी से हटाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक खारवाल (25) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी

दीपक खारवाल महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट में ड्यूटी पर थे। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के बाद वे पिछले 2-3 दिनों से अन्य कर्मचारियों के साथ लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। 

आज 12 जून को प्रदर्शन के बाद दीपक अपने कमरे पर चले गए और वहां उन्होंने आत्महत्या कर ली। बाद में उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हंगामा और विरोध

घटना की सूचना मिलते ही अन्य नर्सिंग कर्मचारियों ने SMS अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर हंगामा किया। कर्मचारी नौकरी वापसी की मांग को लेकर काफी नाराज हैं।

600 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में SMS मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों से 600 से अधिक संविदा नर्सिंग स्टाफ को हटा दिया गया था। इनकी जगह राजमेस के माध्यम से नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। पहले से प्राइवेट फर्म के माध्यम से कार्यरत करीब 460 नर्सिंग कर्मचारियों को एक साथ हटाए जाने के फैसले का कर्मचारी विरोध कर रहे थे। 11 जून और 12 जून को SMS मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026