जालंधर ट्रैवल एजेंट घोटाला

छात्र से 11.5 लाख लेकर फरार हुआ ट्रेवल एजेंट, किसानों ने खोला मोर्चा

पंजाब के जालंधर में एक ट्रैवल एजेंट पर किसान परिवार से 11.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। परिवार ने किसान यूनियन से मदद मांगी है।

By : शिवम् पांडेय
छात्र से 11.5 लाख लेकर फरार हुआ ट्रेवल एजेंट, किसानों ने खोला मोर्चा

जालंधर ट्रैवल एजेंट घोटाला

पंजाब के जालंधर से ट्रैवल एजेंट पर एक किसान परिवार से 11.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजेंट ने छात्र की फाइल में कमियां बताकर प्रोसेसिंग और कागजी कार्रवाई के नाम पर रकम अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। लंबे समय तक वीजा नहीं आने और रकम वापस न मिलने पर पीड़ित परिवार ने किसान यूनियन से मदद की गुहार लगाई।

32 लाख का बैंक बैलेंस

जानकारी के मुताबिक, मामला फाजिल्का निवासी किसान दरबार सिंह के परिवार से जुड़ा है। परिवार अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। परिवार का दावा है कि उनके पास करीब 32 लाख रुपये का बैंक बैलेंस और लोन की व्यवस्था थी। आरोप है कि जालंधर स्थित गुजराल इमीग्रेशन के मालिक ने फाइल में कमियां बताकर परिवार को प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रोसेसिंग और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर करीब 11.5 लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए गए।

महीनों तक लगवाए चक्कर

पीड़ित परिवार का आरोप है कि रकम लेने के बाद एजेंट ने उन्हें कई महीनों तक अलग-अलग तारीखें देकर टालता रहा। करीब 6 महीने से एक साल तक इंतजार करने के बाद भी वीजा नहीं आया। इसके बाद परिवार ने अपनी रकम वापस मांगी। परिवार के मुताबिक, 28 तारीख को पैसे लौटाने का समय तय हुआ था, लेकिन आरोप है कि एजेंट ने रकम वापस नहीं की और अपने ऑफिस में ताला लगाकर वहां से चला गया।

लोकेशन जालंधर की बताई

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि एजेंट फोन पर खुद को दिल्ली में होने की बात कह रहा था। वहीं, परिवार के अनुसार उसकी लाइव लोकेशन जालंधर के मॉल रोड की मिली। इसके बाद परिवार और किसान नेताओं का गुस्सा और बढ़ गया।

किसानों ने लगाया मोर्चा

मामले में भारतीय किसान यूनियन पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आई। बीकेयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह संधू की अगुवाई में किसानों ने इमीग्रेशन ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि विदेश भेजने के नाम पर किसानों और उनके बच्चों से लाखों रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार जमीन गिरवी रखकर और अपनी मेहनत की कमाई से बच्चों के विदेश जाने का इंतजाम करते हैं, ऐसे में रकम फंसने से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।
 

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026