जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी

PCC चीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- ‘नेताजी हर जगह घूम रहे, बस आपको नहीं दिखते’

मध्य प्रदेश के जीतू पटवारी के खिलाफ ग्वालियर की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। यह मामला लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े एक विवादित बयान के कारण है।

PCC चीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी: कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- ‘नेताजी हर जगह घूम रहे, बस आपको नहीं दिखते’

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिए गए एक बयान और कोर्ट के नोटिस की लगातार अनदेखी करने के मामले में की गई है। साथ ही अदालत ने भिंड पुलिस की कार्यशैली पर भी कड़ी टिप्पणी करते हुए फटकार लगाई है।

BJP से माल लाए हैं

पूरा मामला लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हुआ है। 27 अप्रैल 2024 को जीतू पटवारी भिंड जिले के ऊमरी कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने भाजपा से सांठगांठ कर ली है। मंच से दिए गए बयान में उन्होंने कथित रूप से कहा था कि बसपा प्रत्याशी “BJP से माल लाए हैं”, जिसके बाद विवाद गहरा गया।

धीरे-धीरे अदालत तक पहुंच गया

इस बयान से आक्रोशित होकर बसपा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने 4 मई 2024 को भिंड के ऊमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला धीरे-धीरे अदालत तक पहुंच गया और सुनवाई शुरू हुई।

अदालत ने इस प्रकरण में 16 जनवरी 2026 को जीतू पटवारी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष न्यायाधीश ने अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को निर्धारित की गई है और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को हर हाल में अदालत में पेश किया जाए।

जीतू पटवारी “हर जगह नजर आ रहे हैं

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भिंड पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जीतू पटवारी “हर जगह नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस को दिखाई नहीं दे रहे।” इस सख्त टिप्पणी के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर दबाव बढ़ गया है।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026