झारखंड में राजनीतिक हलचल

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हार ने राजनीतिक मतभेदों को गहरा दिया है। सरयू राय ने मुख्यमंत्री को कांग्रेस से अलग होने की सलाह दी।

By : रोहन उमक
राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। इसी बीच जेडीयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से दूरी बनाने की सलाह देकर राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

‘कांग्रेस के साथ सरकार बेहतर नहीं चल सकती’ : सरयू राय

झारखण्ड सीएम सोरेन (बाएँ) और सरयू राय (दाएं)

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को उनकी ही पार्टी के विधायकों का पूरा समर्थन नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बीच वह एकजुटता देखने को नहीं मिली, जो पहले गठबंधन के भीतर दिखाई देती थी।

सरयू राय ने कहा कि जब तक हेमंत सोरेन कांग्रेस के साथ रहेंगे, तब तक सरकार प्रभावी ढंग से नहीं चल पाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस से अलग होकर सरकार चलाने पर विचार करना चाहिए। राय का कहना था कि कांग्रेस और भाजपा, दोनों के समर्थन के बिना भी सरकार स्थिर रह सकती है और बेहतर तरीके से काम कर सकती है।

बहुमत को लेकर भी दिया गणित

सरयू राय ने दावा किया कि कांग्रेस के बिना भी हेमंत सोरेन सरकार के पास बहुमत जुटाने की संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम के 34 विधायक हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 4 और भाकपा-माले के 2 विधायक पहले से गठबंधन के साथ हैं। इस तरह कांग्रेस के 16 विधायकों को अलग कर भी संख्या 40 तक पहुंचती है।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा जेएलकेएम नेता जयराम महतो भी समर्थन का संकेत दे चुके हैं। ऐसे में समर्थन का आंकड़ा 42 तक पहुंच सकता है। राय ने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री चाहें तो अन्य निर्दलीय या छोटे दलों के विधायकों का समर्थन भी हासिल किया जा सकता है।

कांग्रेस का चुनावी चिन्ह

आरजेडी ने क्रॉस वोटिंग के आरोपों को नकारा

राज्यसभा चुनाव में आरजेडी के पोलिंग एजेंट भोला यादव ने स्पष्ट दावा किया कि पार्टी के सभी चार विधायकों ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया था। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान विधायकों ने नियमानुसार उन्हें अपना वोट दिखाया था, इसलिए आरजेडी पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

भोला यादव ने कांग्रेस नेता के. राजू के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे आरोपों से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

भाकपा-माले ने भी किया पलटवार

उधर, भाकपा-माले ने भी अपने विधायकों पर लगाए गए क्रॉस वोटिंग के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी के दोनों विधायकों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान अधिकृत पोलिंग एजेंटों द्वारा वोटों का सत्यापन किया गया था, जिससे क्रॉस वोटिंग के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन साबित होते हैं।

हार के बाद गठबंधन की एकजुटता पर उठे सवाल

राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर मौजूद मतभेदों को उजागर कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार की हार के बाद सहयोगी दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस राजनीतिक विवाद से कैसे निपटते हैं और गठबंधन को एकजुट रखने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

संबंधित सामग्री

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CAMPA बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया, गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए निर्देश दिए।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मुस्तफा को भेजा कानूनी नोटिस, इंटरव्यू में कही बातों पर बवाल

पंजाब कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मोहम्मद मुस्तफा को कानूनी नोटिस भेजा, व्यक्तिगत टिप्पणियों के आरोप में।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026