झारखंड में छात्र आंदोलन तेज

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

झारखंड में छात्रों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा मार्च की तैयारी की, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

By : रोहन उमक
JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची में 25 जुलाई से जारी धरना-प्रदर्शन के बीच सोमवार, 10 अगस्त को छात्र विधानसभा घेराव की तैयारी में हैं। इसी सियासी और आंदोलनकारी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए हेमंत सोरेन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

25 जुलाई से जारी है छात्रों का धरना

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने 25 जुलाई को रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना शुरू किया था। कई दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

छात्र संगठनों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है। प्रदर्शनकारी लगातार पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर छात्र फिलहाल पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।

सरकार से बातचीत रही बेनतीजा

आंदोलन के दौरान सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत का एक दौर भी हो चुका है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच हुई चर्चा से कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांग पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में अब विधानसभा मार्च की तैयारी की गई है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छोड़े वाटर केनन

आज विधानसभा तक मार्च करेंगे छात्र

छात्रों ने 10 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। यह मार्च पुराने विधानसभा मैदान से शुरू होकर नए विधानसभा भवन तक निकाला जाएगा। आंदोलन को देखते हुए राजधानी रांची में प्रशासन की भी नजर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर बनी हुई है।

प्रोटेस्ट से जुड़ी अहम बातें

  • धरना शुरू: 25 जुलाई 2026

  • धरना स्थल: जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची

  • विधानसभा मार्च: 10 अगस्त 2026

  • मार्च का समय: सुबह 10 बजे

  • मार्च का मार्ग: पुराने विधानसभा मैदान से नए विधानसभा तक

  • भूख हड़ताल: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

  • भूख हड़ताल शुरू: 2 अगस्त 2026

  • मुख्य मांग: भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामना ने भी राजनीतिक हलकों में ध्यान खींचा है। एक तरफ छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को दी गई सार्वजनिक शुभकामना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

संबंधित सामग्री

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

मोदी सरकार में इसी महीने बड़ा फेरबदल! 2 दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की संभावना। दर्जनों मंत्रियों के विभाग बदलने के अलावा कई को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

CAMPA की गवर्निंग बॉडी बैठक में शामिल हुए हेमंत सोरेन, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CAMPA बैठक में वन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया, गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026