केदारनाथ हेली सेवा प्रभावित

केदारनाथ में हेली सेवाओं पर खराब मौसम का बड़ा असर, हजारों बुकिंग रद्द

केदारनाथ में हेली यात्रा पर खराब मौसम के चलते रोक, 4000 से अधिक बुकिंग रद्द। UCADA को DGCA से मिले सख्त निर्देशों के बाद बड़ी संख्या में रिफंड की प्रक्रिया शुरू।

केदारनाथ में हेली सेवाओं पर खराब मौसम का बड़ा असर, हजारों बुकिंग रद्द

केदारनाथ में हेली सेवाओं पर खराब मौसम का बड़ा असर,

केदारनाथ की हेली सेवाओं पर खराब मौसम के चलते बार-बार असर पड़ रहा है। अब तक 4000 से ज्यादा हेलिकॉप्टर बुकिंग रद्द कर दी गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) को सख्त निर्देश दिए कि खराब मौसम में कोई भी उड़ान पहाड़ों पर न जाए।

हेली सेवाओं पर रोक

DGCA ने केदारनाथ यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले ही हेली यात्रा संबंधित गाइडलाइन पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए थे। 2025 में चारधाम यात्रा में 5 हेली हादसों में 13 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद यात्रा मानकों पर सवाल उठे। इस बार DGCA ने UCADA को रिस्क लेने से मना किया है। मई में बारिश, बर्फबारी और तेजी से बदलते मौसम के कारण लगभग 40 फीसदी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अभी केदारनाथ यात्रा में 8 हेली कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिसकी बुकिंग IRCTC कर रही है। केदारनाथ में लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिससे हेली सेवाओं को रोक दिया जा रहा है।

रिफंड की प्रक्रिया 

भारी संख्या में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के सवाल उठने पर UCADA के सीईओ ने बताया कि टिकट और रिफंड की प्रक्रिया हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों के स्तर पर होती है, लेकिन नियमों के तहत रिफंड दिया जाएगा। मौसम के कारण जो यात्री खरसाली या अन्य जगहों पर फंस जाते हैं, उनका बैकलॉग क्लियर करने के लिए UCADA ऑपरेटरों को अतिरिक्त उड़ानें भरने की इजाजत दे रहा है, ताकि दर्शन में कोई बाधा न आए।

संबंधित सामग्री

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू, किराया नहीं बढ़ेगा तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत!

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू, किराया नहीं बढ़ेगा तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत!

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, किराए में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी हेलीपैड से संचालित होगी सेवा।

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज, CM धामी को दी गई पूरी जानकारी

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज, CM धामी को दी गई पूरी जानकारी

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 सितंबर से शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण, बीकेटीसी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से महिला की मौत, एक यात्री घायल

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से महिला की मौत, एक यात्री घायल

रुद्रप्रयाग जिले में चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और एक यात्री घायल हुआ.

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू, 8 कंपनियां तैयार; चारधाम चार्टर्ड सेवा पर कल फैसला

केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू, 8 कंपनियां तैयार; चारधाम चार्टर्ड सेवा पर कल फैसला

मानसून के चलते बंद हुई केदारनाथ हेली सेवा 15 सितंबर से फिर से शुरू हो सकती है। UCADA ने सेवा बहाली की प्रक्रिया आरंभ की, 14 अगस्त को होगी महत्वपूर्ण बैठक।

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

उत्तराखंड में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियाँ उफान पर हैं, बारिश से घाट डूबे और केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई। प्रशासन ने सभी स्कूल बंद कर दिए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026