खंडवा में भारी बारिश

आसमानी आफत का कहर! बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत, उफनती नदी में बही कृषि मशीनें, पंधाना मार्ग बहा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। यातायात ठप और दो किसानों की बिजली गिरने से मौत हो गई।

आसमानी आफत का कहर! बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत, उफनती नदी में बही कृषि मशीनें, पंधाना मार्ग बहा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खंडवा-पंधाना निर्माणाधीन मार्ग पर बनाई गई सर्विस रोड तेज पानी के बहाव में बह जाने से यातायात घंटों बाधित रहा। वहीं जिले के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई, जबकि जसवाड़ी क्षेत्र में उफनती नदी में कृषि मशीनें और कल्टीवेटर बह गए।

आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा

जिले में बारिश के बीच बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया। पहली घटना देवला माफी गांव की है, जहां 42 वर्षीय किसान रघुवीर पिता छगनलाल खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया

दूसरी घटना ग्राम भगवानपुरा की है, जहां 45 वर्षीय ओमप्रकाश सेन घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वे भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

इधर लगातार बारिश के चलते खैगांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के लिए बनाई गई सर्विस रोड पानी के तेज बहाव में बह गई। इसके कारण खंडवा-पंधाना-बुरहानपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जसवाड़ी क्षेत्र में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीनें और दो कल्टीवेटर पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक मिक्सर मशीन को रस्सी से बांधकर सुरक्षित कर लिया।

स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

हालात को देखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के जलभराव या उफनते पानी को पार करने का जोखिम न उठाएं। प्रशासन की टीम लगातार संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, कई गांव और हाइड्रो प्रोजेक्ट बहे; 28 पुलिसकर्मी लापता

नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ से भारी नुकसान। स्याप्रुबेसी व तिमुरे में बुरी तरह प्रभावित, 28 सुरक्षाकर्मियों से संपर्क टूटा।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026