मध्यप्रदेश CM दुबई में निवेश चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन से साथ अहम बैठक, हेल्थ सेक्टर में एमपी में आ सकता है बड़ा इंवेस्टमेंट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने दुबई में बूमर्क कॉर्पोरेशन के CEO के साथ मीटिंग की और कई सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा की।

By : दिव्या मिस्त्री
सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन से साथ अहम बैठक, हेल्थ सेक्टर में एमपी में आ सकता है बड़ा इंवेस्टमेंट

भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को ताज दुबई में ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ सिद्धार्थ बालाचंद्रन से वन-टू-वन मीटिंग की। दोनों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ केयर, टेक्नोलॉजी, एनर्जी सहित कई सेक्टर में निवेश को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एक ओर बालाचंद्रन ने कंपनी की जानकारी दी, तो वहीं दूसरी ओर सीएम डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में संभावनाओं पर मंथन किया। सीएम डॉ. यादव ने बालाचंद्रन को ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 में आने का निमंत्रण भी दिया। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सीईओ बालचंद्रन के बीच हुई इस अहम बैठक में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी के साथ-साथ कंज्यूमर-ओरिएंटेड सेक्टर में स्केलेबल मध्यप्रदेश एंटरप्राइजेज में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट और इक्विटी पार्टिसिपेशन पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी, रिसोर्स एफिशिएंसी और कमर्शियली वायबल सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट करेगी। इसके अलावा कंपनी उभरते मध्यप्रदेश एंटरप्राइजेज के लिए कैपिटल सपोर्ट और इंटरनेशनल मार्केट एक्सेस भी करेगी। कंपनी इन्वेस्टमेंट इवैल्यूएशन, ड्यू डिलिजेंस और फेज्ड इम्प्लीमेंटेशन के लिए स्ट्रक्चर्ड प्रोजेक्ट पाइपलाइन भी तैयार करेगी। 

लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट में काम करती है कंपनी

बैठक में बताया गया कि ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन डीआईएफसी रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट और ऑपरेटिंग होल्डिंग कंपनी है। यह लॉन्ग-टर्म, ईएसजी-अलाइनड अप्रोच के साथ ग्लोबल एसेट क्लास में इन्वेस्टमेंट करती है। कंपनी का मुख्यालय दुबई है, लेकिन ये अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और भारत में भी काम करती है। 

एमपी में मेडिकल फैसिलिटी बेहतर

बैठक में ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन को बताया गया कि मध्यप्रदेश में मेडिकल फैसिलिटी सबसे बेहतर हैं। मध्यप्रदेश का हेल्थ सेक्टर बाकी राज्यों से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में अब कनेक्टिविटी की कोई परेशानी नहीं है। सरकार मेडिकल सेक्टर में निवेश करने वालों को सारी सुविधाएं दे रही है। प्रदेश में इस सेक्टर में निवेश करने वालों को काफी कम दरों पर जमीन मुहैया कराई जा रही है।

संबंधित सामग्री

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026