मध्य प्रदेश CM का दौरा

आलीराजपुर को विकास की सौगात देंगे CM डॉ. मोहन यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विकास परियोजनाओं की घोषणा करेंगे।

आलीराजपुर को विकास की सौगात देंगे CM डॉ. मोहन यादव, शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर उनका चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां सबसे पहले शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

विशेष इंतजाम किए जा रहे

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन का लक्ष्य कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है। मुख्यमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर नीतू माथुर और पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, यातायात, पेयजल, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

अपनी प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दौरे के दौरान जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को जनता के सामने रखेंगे।

व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरत रहा

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जिले के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रशासन को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र को नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी और स्थानीय लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरत रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026