मध्य प्रदेश CM ने चुनी इलेक्ट्रिक कार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर, बोले- पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को करना है साकार

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इलेक्ट्रिक कार का उपयोग किया। यह कदम पीएम मोदी की ऊर्जा बचत की अपील का पालन करता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर, बोले- पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को करना है साकार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए पहली बार इलेक्ट्रिक कार से सफर किया। मुख्यमंत्री अपने निवास से स्टेट हैंगर तक नई इलेक्ट्रिक कार में रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को आगे आना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना समय की जरूरत है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि देश की विदेशी ईंधन पर निर्भरता भी कम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार ऊर्जा बचत और हरित तकनीक को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं और मध्य प्रदेश सरकार उसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।

काफिले में शामिल हुई नई इलेक्ट्रिक कार

मुख्यमंत्री के काफिले में महिंद्रा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e को शामिल किया गया है। कंपनी के अनुसार यह वाहन एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसे मुख्यमंत्री की आधिकारिक यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।

नंबर प्लेट में छिपा है खास संदेश

मुख्यमंत्री की नई कार को MP 02 VB 2047 नंबर दिया गया है। इसमें ‘VB’ का अर्थ ‘विकसित भारत’ है, जबकि ‘2047’ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य को दर्शाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार यह नंबर पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक है।

पीएम मोदी की अपील पर अमल

हाल ही में तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह कदम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

लाड़ली बहनों ने भैया सीएम डॉ. मोहन को बांधी राखी, भावुक हो गए सब, आपको इमोशन से भर देंगे ये पल

ग्वालियर एयरपोर्ट पर दो सीआईएसएफ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी, जिससे उनके लिए भावुक पल बन गया।

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026