मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक

एमपी में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा, भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी से जनजीवन प्रभावित। बिजली आपूर्ति बाधित, सड़कें अवरुद्ध।

एमपी में मानसून सक्रिय, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल समेत प्रदेश के 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायसेन, सागर, देवास, रतलाम, झाबुआ और नर्मदापुरम सहित 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश शिवपुरी में करीब ढाई इंच, छिंदवाड़ा में लगभग डेढ़ इंच और भोपाल में सवा इंच रिकॉर्ड की गई।

लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

तेज बारिश और आंधी के चलते कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ। भोपाल में 100 से अधिक इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि शिवपुरी में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी। रतलाम में सड़कें और अंडरब्रिज पानी में डूब गए, जबकि झाबुआ और विदिशा में भी तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

50 प्रतिशत से घटकर 41 प्रतिशत रह गई

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का वितरण अभी भी असमान बना हुआ है। कहीं अच्छी बारिश हो रही है तो कई जिले अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज कर रहे हैं। 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 107.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 63.5 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 41 प्रतिशत कम है। हालांकि, पिछले चार दिनों की लगातार बारिश से स्थिति में सुधार आया है और बारिश की कमी 50 प्रतिशत से घटकर 41 प्रतिशत रह गई है।

तापमान में भी बदलाव देखने को मिला

तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खंडवा सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
 

संबंधित सामग्री

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026