मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश

MP में कोटे की 25% बारिश:जून में थोड़ा पिछड़ा, जुलाई में बढ़ा आंकड़ा

मध्य प्रदेश में जून में मानसून की देरी के बाद, जुलाई में तेजी से बारिश हुई। IMD के अनुसार, राज्य में अब तक की बारिश सामान्य से 8% अधिक है।

MP में कोटे की 25% बारिश:जून में थोड़ा पिछड़ा, जुलाई में बढ़ा आंकड़ा

MP में कोटे की 25% बारिश:जून में थोड़ा पिछड़ा, जुलाई में बढ़ा आंकड़ा

मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून 9 दिन की देरी 24 जून को पहुंचा और अगले 9 दिन में ही पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। लेट आने से मानसूनी बारिश भी कम हुई। इस वजह से जून में बारिश के आंकड़ा में 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई थी। हालांकि, जुलाई में मानसून ने कमाल किया और लगातार नौ दिन तक भारी बारिश का दौर रहा। इससे आंकड़ा प्लस में 8% पर आ गया है।

IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो प्रदेश में औसत 9.4 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 8.7 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। यानी, जुलाई की शुरुआत में ही प्रदेश में कोटे की 25 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। फिलहाल तेज बारिश का दौर थम गया है। नया सिस्टम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।

कम बारिश वाले जिले

अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, दतिया, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी।

ज्यादा बारिश वाले जिले

आगर-मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना और सिवनी।

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा यह सप्ताह

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि जुलाई में बारिश के अच्छे सिस्टम एक्टिव रहे। इस वजह से आंकड़े में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। अगले सप्ताह में नया सिस्टम बनने के बाद फिर से तेज बारिश हो सकती है।
 
संबंधित सामग्री

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026