मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट 2026

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया विजन, इंदौर में 11-12 सितंबर को समिट

मध्यप्रदेश सरकार इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 आयोजित करेगी, जिसमें सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणालियों पर चर्चा होगी।

By : दिव्या मिस्त्री
मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया विजन, इंदौर में 11-12 सितंबर को समिट

भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सरकार 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस आयोजन में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा फोकस

समिट का मुख्य केंद्र मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा रहेगा। इसका आयोजन मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा ईलेट्स टेक्नोमीडिया के सहयोग से किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य PPP मॉडल, आधुनिक आईटी सिस्टम और हरित ऊर्जा के जरिए प्रदेश में परिवहन का नया इकोसिस्टम तैयार करना है।

इंडस्ट्री एक्सपो और नई योजनाओं का होगा प्रदर्शन

समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इसमें बस निर्माता, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और सरकारी निगम अपनी तकनीक व नवाचार प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा समिट की स्मारिका और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर आधारित पुस्तिका का विमोचन होगा। MPYPIL के नए लोगो का अनावरण और मोबिलिटी स्टार्टअप्स के लिए हैकाथॉन की शुरुआत भी होगी।

देशभर के विशेषज्ञ और कंपनियां लेंगी हिस्सा

समिट में विशेषज्ञों, निजी बस ऑपरेटरों, राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। टाटा मोटर्स, ईकेए मोबिलिटी, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एसबीआई और इंडियन ऑयल समेत कई प्रमुख संस्थान शामिल होंगे।

8 सत्रों में तय होगी परिवहन की रणनीति

दो दिवसीय समिट में कुल 8 सत्र होंगे। इनमें PPP मॉडल से निवेश, आधुनिक बस इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, रोजगार और उद्यमिता, यात्री सुरक्षा और सुविधा, AI आधारित रूट प्लानिंग, ग्रीन मोबिलिटी तथा स्वच्छ ईंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

AI, इलेक्ट्रिक बस और स्मार्ट टिकटिंग पर जोर

समिट में AI और रियल टाइम डेटा से बस रूट व शेड्यूलिंग को बेहतर बनाने पर भी मंथन होगा। इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन डिपो पर चर्चा होगी। वहीं, एकीकृत टिकटिंग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और ऑटोमेटेड किराया संग्रह प्रणाली के जरिए यात्रियों को निर्बाध और स्मार्ट यात्रा अनुभव देने की रणनीति तैयार की जाएगी।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026