मध्य प्रदेश का दुबई में प्रदर्शन

CM डॉ. मोहन से मिले लूलू ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली, दुबई में MP के कृषि उत्पादों की सीधी खरीद पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में AIM कांग्रेस-2026 में भाग लिया और लूलू ग्रुप के साथ बैठक की, जिसमें कृषि उत्पादों की खरीद की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. मोहन से मिले लूलू ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली, दुबई में MP के कृषि उत्पादों की सीधी खरीद पर हुई चर्चा

दुबई/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित 'एआईएम कांग्रेस-2026' में शिरकत की। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में निवेश के अपार अवसरों, सुदृढ़ औद्योगिक नीति और अनुकूल व्यावसायिक माहौल को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और लूलू ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली के बीच एक महत्वपूर्ण वन-टू-वन बैठक संपन्न हुई। अबू धाबी मुख्यालय वाले इस बहुराष्ट्रीय समूह के साथ बैठक में मध्य प्रदेश में मॉर्डन रिटेल, सुपरमार्केट डवपलपमेंट, एग्री प्रिक्योरमेंट एंड एक्सपोर्ट, फूड प्रोसेसिंग इंफ्रा, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में विस्तार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। युसूफ अली ने मध्यप्रदेश में लोकेशन सर्वे के लिए आने का भरोसा दिलाया। 

मध्य प्रदेश के कृषि उत्पादों की प्रत्यक्ष खरीद पर केंद्रित रही चर्चा

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु प्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र को वैश्विक बाजार से जोड़ना रहा। मुख्यमंत्री ने लूलू ग्रुप के विशाल वैश्विक रिटेल नेटवर्क के माध्यम से मध्य प्रदेश से गेहूं, प्याज, सब्जियों और अन्य कृषि उपजों की प्रत्यक्ष खरीद को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया, जिससे प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का बेहतर व अंतरराष्ट्रीय मूल्य प्राप्त हो सके।

लूलू ग्रुप का वैश्विक प्रभाव और भारत में उपस्थिति

वर्ष 2000 में स्थापित लूलू ग्रुप वर्तमान में एशिया, मिडिल ईस्ट और यूनाइटेड किंगडम में 250 से अधिक हाइपरमार्केट और सुपरमार्केट संचालित करता है, जिसमें 65,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। भारत में केरल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में समूह की व्यापक मौजूदगी है। वित्तीय वर्ष 2025 में 7.93 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 69,100 करोड़ रुपये) का टर्नओवर दर्ज करने वाला यह समूह अब मध्य प्रदेश के साथ अपनी आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त करने की दिशा में अग्रसर है।

संबंधित सामग्री

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

राजस्थान के 8 जिलों में सूखे जैसे हालात,किसानों ने CM से लगाई गुहार

राजस्थान के 8 जिलों में सूखे जैसे हालात,किसानों ने CM से लगाई गुहार

पश्चिमी राजस्थान में कम वर्षा के कारण फसलों और पशुपालन पर गहरा संकट, जल और चारे की कमी से किसानों और पशुपालकों के सामने आर्थिक संकट।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026