मध्य प्रदेश में शिक्षा सुधार

भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी,स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार

मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा को और अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें बुनियादी सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया गया है।

By : शिवम् पांडेय
भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी,स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार

 भोपाल : प्रदेश में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए  बैठक कर व्यापक विचार-विमर्श कर कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आने वाले समय में प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

प्रदेश में विद्यार्थियों को सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में ऐसे विद्यालयों को भी चिन्हित किया गया है, जो भवन विहीन हैं अथवा जिनकी कक्षाएं अन्य विद्यालयों के भवन में संचालित हो रही हैं। इन विद्यालयों के लिए आवश्यकतानुसार भवन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कार्ययोजना के प्रमुख बिंदु


-     भवन विहीन विद्यालयों के लिए आवश्यकतानुसार भवन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी
- विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति का नियमित आकलन किया जाएगा
- शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ उसे निरंतर बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-     विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार छात्रावास सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा
- अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
-     विद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़कर विद्यालय की सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त किया जाएगा।
- निजी विद्यालयों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा
-     सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा
- विद्यालयों में सोशल ऑडिट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सहयोग लिया जाएगा
- विद्यालय भवनों की रंगाई-पुताई, पेयजल व्यवस्था एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा
- विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं उपयोगी शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
- कक्षाओं में उपयोगी एवं बेहतर ब्लैक बोर्ड सुनिश्चित किए जाएंगे
-     वर्षा सहित मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी
-     विद्यालय परिसरों में अनधिकृत रूप से वीडियो निर्माण अथवा अन्य गतिविधियों पर रोक सुनिश्चित की जाएगी
- मध्याह्न भोजन व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी तथा कमियां पाए जाने पर उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा।
- विद्यार्थियों की संख्या एवं आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और सुविधायुक्त शिक्षा पर फोकस


कार्ययोजना का उद्देश्य केवल विद्यालयों में अधोसंरचना उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। विद्यालयों की नियमित निगरानी, शिक्षकों की उपस्थिति, अभिभावकों की भागीदारी, सोशल ऑडिट और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के माध्यम से स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026