खाद की बिक्री पर रोक

MP में सरकार ने खाद की बिक्री पर लगाई रोक, 82 लाख किसान हो सकते हैं प्रभावित

मध्य प्रदेश सरकार ने सभी अनुदानित खाद की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिससे करीब 82 लाख किसान प्रभावित होंगे।

By : सोनिया रायकवार
MP में सरकार ने खाद की बिक्री पर लगाई रोक, 82 लाख किसान हो सकते हैं प्रभावित

मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के कृषि विभाग ने पूरे प्रदेश में अनुदानित उर्वरक की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। कृषि विभाग के सचिव ने प्रदेश भर के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि जब तक अगला आदेश नहीं आ जाता, तब तक खाद की खरीद-बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इस फैसले के बाद प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों की चिंताएं अचानक बढ़ गई हैं।

आखिरी वक्त पर लगाया प्रतिबंध

14 अगस्त शाम 7 बजे से लागू हुआ यह आदेश अगली सूचना तक रहेगा, जिससे प्रदेश के लगभग 82 लाख किसानों के प्रभावित होने की आशंका है। खाद की दिक्कत का सबसे बड़ा असर धान उत्पादक किसानों पर पड़ सकता है। कृषि विभाग के मुताबिक, यह कदम भारत सरकार के आईएफएमस पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों और विक्रेताओं के पास उपलब्ध वास्तविक स्टॉक का भौतिक प्रमाणित करने के लिए उठाया गया है। यह प्रतिबंध मध्य प्रदेश के सभी वितरण केंद्रों पर एक साथ लागू किया गया है।

क्यों लगाई गई रोक?

सरकार के इस अचानक फैसले के पीछे खाद का सही हिसाब-किताब और स्टॉक का मिलान करना बताया जा रहा है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि iFMS पोर्टल पर दर्ज खाद के रिकॉर्ड और विक्रेताओं के पास मौजूद वास्तविक स्टॉक के बीच मिलान किया जाना है।

गड़बड़ी रोकने की कवायद

अक्सर पोर्टल पर दिखने वाले आंकड़े और गोदामों में मौजूद खाद की बोरियों की संख्या में अंतर सामने आता है, जिसे दुरुस्त करने के लिए यह आपातकालीन कदम उठाया गया है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के साथ-साथ राज्य विपणन संघ के सभी आधिकारिक बिक्री केंद्रों पर बिक्री बंद कर दी गई है। प्रदेश के सभी निजी खाद विक्रेताओं को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की अनुदानित खाद की बिक्री नहीं करेंगे।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026