महिला आत्महत्या मामला

महिला ने की आत्महत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार, ननद फरार

जालंधर में घरेलू हिंसा से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या। पति, सास और ससुर गिरफ्तार, ननद फरार।

महिला ने की आत्महत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार, ननद फरार

पंजाब के जालंधर से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास, ससुर और ननद पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद की तलाश जारी है।

2012 में हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी महिला

मृतका की पहचान सरबजीत कौर, निवासी मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। उनकी शादी वर्ष 2012 में नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं—12 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी।

मृतका के भाई जय चंद के अनुसार

बलविंदर कुमार एक निजी बैंक में कार्यरत है और शराब का आदी था। आरोप है कि वह नशे की हालत में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसमें सास, ससुर और ननद भी उसका साथ देते थे।

18 जुलाई को हुई थी कथित मारपीट

मायके पक्ष का आरोप है कि 18 जुलाई को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर सरबजीत कौर के साथ मारपीट की थी। परिवार ने कई बार दोनों पक्षों में समझौता कराने और मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।

आत्महत्या से पहले मायके में हुई थी बात

परिजनों के अनुसार, 20 जुलाई को जय चंद की पत्नी ने सरबजीत कौर से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी घबराई हुई लग रही थीं। कुछ देर बाद पति बलविंदर कुमार का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि सरबजीत कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।जब मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो महिला का शव चारपाई पर रखा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। घटना के बाद दोनों बच्चे फिलहाल अपने नाना-नानी के पास रह रहे हैं।

घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

पति, सास और ससुर गिरफ्तार, ननद की तलाश जारी 

मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 238 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद नीलो की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि 

मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026