एमपी सीएम दुबई में निवेश चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की राणा होल्डिंग्स के एमडी से मुलाकात, निवेश पर चर्चा कर दिया GIS-2027 का न्यौता

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में AIM कांग्रेस में राणा होल्डिंग्स से व्यापक निवेश सहयोग पर चर्चा की।

By : दिव्या मिस्त्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने की राणा होल्डिंग्स के एमडी से मुलाकात, निवेश पर चर्चा कर दिया GIS-2027 का न्यौता

भोपाल/दुबई, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को राणा होल्डिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दर्शन सिंह राणा से मुलाकात की। दोनों के बीच मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर अहम चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर सहित कई मु्द्दों पर जानकारी ली। दोनों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की बात कही। 

गौरतलब है सीएम डॉ. मोहन यादव और राणा के बीच हुई बैठक में 10 साल के इंवेस्टमेंट प्रोग्राम का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में तय किया गया कि प्रस्तावित 10 वर्षीय इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम को निर्धारित प्रोजेक्ट माइलस्टोन्स के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सोलर पावर, ग्रीन हाइड्रोजन और संबंधित एनर्जी जेनरेशन और स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया जाएगा। प्रदेश में एआई, क्लाउड और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग डेटा सेंटर कैंपस और संबंधित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार किया जाए। इसके अलावा एडवांस्ड इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली क्रिटिकल मिनरल्स रीसाइक्लिंग और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। बैठक में तय किया गया कि स्थानीय सप्लाई चेन से जुड़ी ई-मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और एग्रीकल्चरल मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग स्थापित की जाए। राज्य सरकार भूमि, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्क्रिलिंग, अप्रूवल्स और समन्वित क्रियान्वयन के लिए कंपनी का सहयोग करेगी। 

इन सेक्टरों पर दिया गया ध्यान

बैठक में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर्स, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, ई-मोबिलिटी और एग्रीकल्चरल मशीनरी पर फोकस किया गया। इन सेक्टरों को लेकर मध्यप्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। इन सेक्टरों में निवेश होने से राज्य में रोजगार और पावर जनरेशन के नए रास्ते खुलेंगे। 

एमपी में बिजली सरप्लस और लैंड बैंक भी 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राणा को बताया कि मध्यप्रदेश में हर सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। ग्रीन एनर्जी और रिन्युएबल एनर्जी को लेकर राज्य में बड़े स्तर पर काम हो रहा है। सरकार के पास बिजली सरप्लस में है और लैंड बैंक है। राणा होल्डिंग्स इसका लाभ उठा सकती है। सीएम डॉ. यादव ने कंपनी के एमडी राणा को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS) 2027 के लिए भी आमंत्रित किया।  

ये है कंपनी का पोर्टफोलियो

एमडी राणा ने सीएम डॉ. यादव को बताया कि उनकी कंपनी अपनी पूंजी से निवेश करने वाली कंपनी है। कंपनी सब्सिडियरी कंपनियों के माध्यम से निवेश मैनेज करती है। कंपनी का पोर्टफोलियो करीब 1 लाख 76 हजार करोड़ है। कंपनी स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर्स, क्लीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, मोबिलिटी और एग्रीकल्चरल मशीनरी में डील करती है। कंपनी यूएई, यूएस, अफ्रीका, पुर्तगाल, पैराग्वे, थाईलैंड में काम करती है।

संबंधित सामग्री

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

बौद्ध मठ के पते पर बने करीब 40 संदिग्ध पासपोर्ट, STF के खुलासे से मचा हड़कंप; 70 पासपोर्ट जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वाले गिरोह का खुलासा किया, जिसमें विदेश यात्रा के लिए भी पासपोर्ट का उपयोग हुआ।

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

PM मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जाएगा, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026