एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 की घोषणा

विकास के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन , 13 जुलाई को करेंगे MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

मध्यप्रदेश में तकनीकी विकास को नई गति देने के लिए एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है।

विकास के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन , 13 जुलाई को करेंगे MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 : GCC, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर एडिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उच्च-विकास वाले प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश को गति देना और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार के प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के विजन को साझा करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर निवेश, परियोजनाओं के क्रियान्वयन एवं भावी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0

एमपी टेक ग्रोथ संबंधी पहली 2 कॉन्क्लेव ने प्रदेश में प्रौद्योगिकी निवेश को नई गति प्रदान की है। कॉन्क्लेव 1.0 में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 75 हजार रोजगार के अवसर सृजित हुए। कॉन्क्लेव 2.0 में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 48 हजार रोजगार के अवसर सृजित हुए। कॉन्क्लेव 3.0 का उद्देश्य इस निवेश यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए रणनीतिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उद्योगों की भागीदारी को और सुदृढ़ बनाना है।

कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

उद्योग-अनुकूल नीतियों, विश्वस्तरीय औद्योगिक अधोसंरचना, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, कुशल मानव संसाधन और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण के कारण मध्यप्रदेश देश के उभरते प्रौद्योगिकी निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। कॉन्क्लेव में देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों, उद्योग संगठनों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के संचालकों, डेटा सेंटर डेवलपर्स, सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी। सीटीआरएलएस डेटासेंटर्स, केन्स टेक्नोलॉजीस, फुजियामा पॉवर और न्योबोल्ट लिमिटेड सहित अनेक अग्रणी कंपनियों एवं इको सिस्टम साझेदारों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निवेश के नए अवसरों पर नजर

कॉन्क्लेव स्टार्ट-अप, नवाचार आधारित उद्यमों, इनक्यूबेटर्स और इको सिस्टम से जुड़े विभिन्न संगठनों को भी सहभागिता का मंच प्रदान करेगी। आईआईएसईआर और आईआईएम इंदौर सहित प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने संबंधी अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न घोषणाएं, लोकार्पण और रणनीतिक साझेदारियों एवं समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रदेश के प्रौद्योगिकी इको सिस्टम को और अधिक मजबूती मिलेगी। एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 प्रदेश में प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास को नई गति देने के साथ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश के नए अवसर सृजित करेगी। यह आयोजन प्रदेश को देश के अग्रणी प्रौद्योगिकी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026