मुख्यमंत्री का छात्रा को सम्मान

चांदनी की चमक से रोशन हुआ MP,12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट छात्रा चांदनी विश्वकर्मा को उनके घर जाकर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

चांदनी की चमक से रोशन हुआ MP,12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चांदनी को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

जिसका जीवंत उदाहरण चांदनी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी विश्वकर्मा ने कठिन और विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से प्राप्त होती है, जिसका जीवंत उदाहरण चांदनी हैं।

विकास की मजबूत नींव बनेंगे

डॉ. यादव ने कहा कि चांदनी की यह उपलब्धि लाखों विद्यार्थियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे छात्र-छात्राएं ही भविष्य में प्रदेश और देश के विकास की मजबूत नींव बनेंगे।

समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी

मुख्यमंत्री ने चांदनी के परिवार की भी सराहना की और कहा कि परिवार का सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किसी भी विद्यार्थी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि चांदनी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई ऊंचाइयों को छुएंगी तथा समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

चांदनी विश्वकर्मा की इस शानदार सफलता पर पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कोई भी कठिनाई सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती।
 
संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

सीएम डॉ. मोहन ने किया गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ, भिंड में तैयार प्रोडक्ट पूरे देश में होंगे सप्लाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड में गोदरेज की नई यूनिट का उद्घाटन किया, जिसमें 450 करोड़ रु. का निवेश किया गया है।

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

CM भजनलाल शर्मा का प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, 8 शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने और प्रवासी राजस्थानियों से निवेश की अपील की।

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026