मुख्यमंत्री यादव का संबोधन

'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया और लाड़ली बहनों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की।

'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

भोपाल/सागर। 'बुंदेले हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी...' बहनों ने हर काल में जान की बाजी लगाकर देश के मान-सम्मान में बड़ी भूमिका अदा की है। आज यहां मौजूद बहनों की संख्या देखकर मेरा उत्साह 4 गुना बढ़ गया। मैं उनका अभिनंदन करता हं। आज सावन से पहले लाड़ली बहनों को योजना की 37वीं किस्त की राशि उनके खातों में भेजी जा रही है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में कही। वे 14 जून को यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, योग दिवस (21 जून) तक आयोजित लाड़ली बहना खेल सप्ताह का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने सागर जिले के लिए 190 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर की। साथ ही, बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को स्कूटी प्रदान की। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे जीवन में 12 वर्ष का बड़ा महत्व होता है। 12 महीने, 12 राशियां और हर 12वें वर्ष सिंहस्थ होता है। अब यही 12 का आंकड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी संबद्ध हो गया है। उनके कार्यकाल के 12 वर्षों में देश ने स्वर्णिम काल देखा। गैर कांग्रेसी परिवार से निकलकर उन्होंने उच्च पद तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि हम तो इस बात के लिए भी सौभाग्यशाली हैं कि मध्यप्रदेश की धरती के गरीब परिवार से निकलकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 साल तक प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार हमारा नेतृत्व किया। स्व. अटल के बाद पीएम मोदी के 12 वर्ष के काल्यकाल को देखकर लगता है कि वाकई देश में एक-एक क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शासन के उच्चतम मापदंडों के बलबूते पर कई उपलब्धियां हासिल कीं। 

पूरे हुए गरीबों के सपने 

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमने महर्षि वाल्मीकि की रामायण के माध्यम से राम राज्य के बारे में सुना है। रामायण का राम राज्य और विक्रमादित्य का सुशासन हमने अतीत की गौरव गाथा में महसूस किया है। लेकिन, आज अपने सामने हमने 12 साल में होने वाला बदलाव देखा। सच में, कभी सोच नहीं सकते थे कि गरीब आदमी का अपना स्वयं का मकान होगा। यह पहली बार किसी की सरकार में हुआ है तो वो मोदी सरकार में हुआ है। अपनी छत सपना होती थी। पीएम मोदी ने माताओं-बहनों के कष्ट को अंदर से महसूस किया। इसलिए उन्होंने उनके लिए घर, शौचालय, गैस, फ्री-राशन की व्यवस्था की। यह पीएम मोदी की भावना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने 60 साल सरकार चलाई, लेकिन, उसने गरीब का, उसके मान-सम्मान का ख्याल नहीं रखा। कांग्रेस ने सत्ता में रहते जो लापरवाही की, उन सबका हिसाब मांगने का समय आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौकतंत्र को गौरवांवित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहनों को 30 फीसदी अधिकार देने के लिए नारी वंदन अधिनियम लेकर आए थे, लेकिन नारी हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी, उसका भाई और कांग्रेस का पूरा कुनबा  इसके खिलाफ अड़ गया। देश और दुनिया ने महिलाओं के अधिकारों पर डाका डालते, नारी वंदन अधिनियम को गिरते और प्रधानमंत्री मोदी की भावना को तार-तार होते देखा। अगर ये अधिकार मिलता, तो बहनों को उनका हक मिलता। उन्होंने कहा कि ये वे ही लोग हैं जो कहते थे लाड़ली बहना योजना का पैसा कहां से लाओगे, पैसा है ही नहीं, बीजेपी वाले झूठ बोल रहे हैं, मुझे इस बात का गर्व है कि यह योजना अब तीसरे साल में प्रवेश कर रही है। रक्षाबंधन साल में एक बार आता है, लेकिन हमारी सरकार हर महीने 15 तारीख से पहले अपना वादा पूरा करती है। राज्य सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। हमारी बहनें त्याग और समर्पण की मूर्ति है। अपनी परवाह किए बिना पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं।

कांग्रेस ने रचा षडयंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। वहां कांग्रेस नेत्री बहन के साथ दुराचार हुआ। वो थाने गई, लेकिन आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखी गई। फिर वो हार कर प्रदेश प्रभारी मीनाक्षी नटराजन के पास गई। लेकिन, उन्होंने भी पीड़िता की कोई मदद नहीं की। फिर उसने न्यायालय की शरण ली और नोटिस भिजवाया। एक नोटिस मीनाक्षी नटराजन को मिला। उन्होंने उसका जबाव भी कोर्ट को दिया। अब समझ लीजिए कहां कौन गलती कर रहा है। कांग्रेस ने चालाकी से यह प्रकरण चुनाव प्रक्रिया में छिपा लिया, क्योंकि इससे कांग्रेस की सरकार और उनकी बदनामी हो जाती, कौन वोट देता। जो दो-तीन और नेता जो उम्मीदवारी की लाइन में थे, वे भी सामने आ जाते। यह पूरा षड्यंत्र कांग्रेस ने रचा है। नामांकन रद्द होने पर कांग्रेसी जानबूझकर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट गए। लेकिन चुनाव प्रक्रिया के बीच में सुप्रीम कोर्ट कुछ नहीं करता है। ये जानबूझकर उल्टे काम करते हैं।

संबंधित सामग्री

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है करौंदा, जानिए इसके फायदे

करौंदा, जो भारत में लोकप्रिय है, न केवल खाद्य संवर्धन में बल्कि आयुर्वेदिक उपयोग में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें विटामिन सी और फाइबर समृद्ध होते हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026