जिले में बदहाल रास्ते

कीचड़ में फंसी पढ़ाई… 8 किमी हाईवे का डर, आखिर बच्चों को कलेक्ट्रेट की चौखट क्यों पकड़नी पड़ी ?

नरसिंहपुर जिले में बारिश के बाद बदहाल रास्तों से गुजरकर स्कूल जा रहे बच्चों की समस्याएं बढ़ीं, प्रशासन से सुधार की मांग।

कीचड़ में फंसी पढ़ाई… 8 किमी हाईवे का डर, आखिर बच्चों को कलेक्ट्रेट की चौखट क्यों पकड़नी पड़ी ?

नरसिंहपुर जिले से शासन-प्रशासन के दावों को आईना दिखाती तस्वीरें सामने आई हैं। बारिश के बाद बदहाल रास्तों ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं बच्चे कीचड़ और दलदल से होकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, तो कहीं तेज रफ्तार वाहनों वाले हाईवे का खतरा उनकी राह में खड़ा है। हालात से परेशान बच्चे आखिरकार अपनी यूनिफॉर्म में ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए।

दलदल बना 3 किलोमीटर का रास्ता

रम्पुरा से केरपानी के बीच करीब 3 किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता बारिश के बाद पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है। फिसलन के कारण बच्चों के गिरने और कपड़े खराब होने का खतरा बना रहता है। लगातार परेशानी से परेशान छात्र-छात्राएं अपनी समस्या बताने कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

यूनिफॉर्म में बच्चों ने लगाई गुहार

बच्चों का कहना है कि उन्हें रोज इसी बदहाल रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में रास्ता इतना खराब हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। हादसे के डर के बावजूद पढ़ाई के लिए बच्चों को घर से निकलना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर बच्चों ने प्रशासन से रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।

8 किलोमीटर हाईवे का भी खतरा

दूसरी तस्वीर करेली जनपद पंचायत क्षेत्र के सुआतला से अमथनू मार्ग की है। यहां करीब ढाई किलोमीटर सड़क लंबे समय से पक्की होने का इंतजार कर रही है। यह रास्ता करीब 7 से 8 गांवों को जोड़ता है और बारिश के दौरान इसकी हालत बेहद खराब हो जाती है। वैकल्पिक रास्ता करीब 8 किलोमीटर लंबा है, जो नेशनल हाईवे से होकर गुजरता है।

दलदल या तेज रफ्तार वाहन… दोहरी मुश्किल

हाईवे वाले रास्ते पर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा बना रहता है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा है। ऐसे में बच्चे और ग्रामीण मजबूरी में कीचड़ भरे छोटे रास्ते से ही आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण होने से बच्चों और आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या का संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि बच्चों की यह परेशानी कब खत्म होती है और बदहाल रास्तों की जगह उन्हें सुरक्षित सड़क कब मिलती है।

संबंधित सामग्री

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

रीवा में मुख्यमंत्री यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए जल निकासी निर्माण कार्य की घोषणा की, जो भविष्य में जलभराव समस्या का समाधान करेगी।

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के दौरान गुड़ की चिपचिपाहट बढ़ जाती है। सही भंडारण टिप्स से इसे नमी से बचाया जा सकता है।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026