नया उद्योग अधिनियम मध्य प्रदेश में

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

By : सोनिया रायकवार
MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया उद्योग स्थापित करने वाले निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू कर दिया गया है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। इस कानून के लागू होने से उद्योग स्थापना की राह में अफसरों की लालफीताशाही और मनमानी पर पूरी तरह लगाम लगेगी।

अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना, ऑटो-ट्रांसफर होंगी फाइलें

नए नियमों के तहत यदि किसी अधिकारी ने तय समय-सीमा के भीतर उद्योग की फाइल का निपटारा नहीं किया, तो उस पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, समय पर प्रक्रिया पूरी न होने पर फाइल अपने आप (डीम्ड अप्रूवल व्यवस्था के तहत) अगली अधिकृत अथॉरिटी के पास ट्रांसफर हो जाएगी। इससे फाइलों के लटकने की समस्या समाप्त होगी।

अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

अब नए उद्योग शुरू करने के लिए उद्यमियों को 76 अलग-अलग प्रकार की स्वीकृतियों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। बिजली कनेक्शन, श्रम (Labour) और पर्यावरण (Environment) जैसी अलग-अलग एनओसी (NOC) के लिए अब अलग-अलग दफ्तर नहीं जाना होगा।

सिंगल विंडो सिस्टम और MPIDC 

तमाम मंजूरियों की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक ही ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ लागू किया गया है। सरकार ने इस पूरी व्यवस्था और अधिनियम को धरातल पर सुचारू रूप से लागू करने के लिए ‘मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम’ (MPIDC) को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026