एनसीएल परियोजना में भीषण आग

एनसीएल अमलोरी परियोजना में बड़ा हादसा, 8 करोड़ की ड्रिल मशीन आग में जलकर खाक

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित एनसीएल की अमलोरी परियोजना में आग लगने से 8 करोड़ रुपये की ड्रिल मशीन नष्ट हो गई। आग पर काबू पाने में कठिनाई आई, जांच जारी है।

एनसीएल अमलोरी परियोजना में बड़ा हादसा, 8 करोड़ की ड्रिल मशीन आग में जलकर खाक

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की अमलोरी परियोजना में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। तुर्रा सीम फॉल्ट क्षेत्र में कोयला खनन कार्य के दौरान एक अत्याधुनिक ड्रिल मशीन नंबर-9 अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में करीब 8 करोड़ रुपये मूल्य की यह मशीन पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई।

आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई आई

आग इतनी तेजी से फैली कि मशीन का इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण वे सफल नहीं हो सके। चूंकि घटनास्थल तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचना संभव नहीं था, इसलिए आग पर काबू पाने में काफी कठिनाई आई।

अग्निशमन व्यवस्था क्यों नहीं थी, यह जांच का विषय है

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी कर्मचारी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

इस घटना के बाद एनसीएल की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इतने संवेदनशील खनन क्षेत्र में काम के दौरान पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था क्यों नहीं थी, यह जांच का विषय है।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका के अनुसार तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी। प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

MP में 27 अगस्त की भी छुट्टी: हाईकोर्ट समेत जिला कोर्ट बंद, लगातार 5 दिन का ब्रेक

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट्स 27 अगस्त को बंद रहेंगे, जिससे न्यायिक कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टी मिलेगी।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026