युवक की मौत पर उपद्रव

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में बवाल

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात खराब हो गए है। घटना अगमकुआं थाना इलाके के जीरो माइल के पास शुक्रवार सुबह की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी।

10 गाड़ियों में लगाई आग

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने उसे वहीं रोक दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तनाव और ज्यादा बढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने 2 पुलिस गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं ट्रैफिक पुलिस पोस्ट जला दी। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। इसी के साथ पत्रकारों से मारपीट की। मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब प्रशासन आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़, आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी। बता दे 26 साल का मनीष पटना में फ्लेक्स का काम करता था। वो अपने गांव से रोज पटना आता-जाता था। मनीष 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वो रोज की तरह आज सुबह 7 बजे भी काम पर निकला था। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

600 करोड़ की गड़बड़ी पर युवा कांग्रेस का डिप्टी CM के घर के बाहर प्रदर्शन, बंगले के बाहर उड़ाए नोट

मध्य प्रदेश में सरकारी खजाने से लगभग 600 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई, इसको लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026