पुलिस और होमगार्ड्स सम्मानित

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

By : सोनिया रायकवार
पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल परेड मैदान पर पदक अलंकरण समारोह में पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्‍ट्र‍पति द्वारा प्रदत्‍त पदक प्रदान कर सम्‍मानित किया। सर्वोत्‍तम जीवन रक्षा पदक भी प्रदान किए गए। समारोह में 47 विभूतियों को पदक सौंपकर सम्‍मानित किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने 2 सर्वोत्‍तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किए। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्‍ट्रपति के 9 विशिष्‍ट सेवा पदक व 33 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्‍मानित किया। होमगार्ड के 3 अधिकारी-कर्मचारियों को भी राष्‍ट्रपति के सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए।

राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस)

राष्‍ट्रपति के विशिष्‍ट सेवा पदक (पुलिस) से श्री योगेश देशमुख, महानिदेशक/अमनि, लोकायुक्त, मध्यप्रदेश, श्री मकरन्द देऊस्कर, पुलिस महानिरीक्षक, बी.एस.एफ, नई दिल्ली, श्री राकेश गुप्ता, अति. पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन उज्जैन, श्री संतोष कुमार सिंह, अमनि/पुलिस आयुक्त, इंदौर, श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, उप पुलिस महानिरीक्षक, कल्याण/लेखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री शिवकुमार पटेल, निरीक्षक, विशेष शाखा, इंदौर (सेवानिवृत्त), श्री वाल्टर हेनरी एक्का, प्रधान आरक्षक 25 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल, श्री देवेन्द्र कुमार कौशल, प्र.आर. (आर्म्स) 1159 7वीं वाहिनी भोपाल को सम्मानित किया गया।

राष्‍ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पु‍लिस)

राष्‍ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पु‍लिस) से श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु, पुमनि/वि. कर्तव्य. अधिकारी, गृह विभाग, म.प्र., श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, उमनि/कमान्डेंट, आरएपीटीसी, इंदौर, श्री विजय कुमार खत्री, उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर, श्री मनोज कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक, चयन/भर्ती, पुलिस मुख्यालय , भोपाल, श्री गीतेश कुमार गर्ग, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, ग्वालियर, श्री एलरिज विनसेन्ट सिंह, पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. जबलपुर, श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, इंदौर, श्री दुर्गेश कुमार राठौर, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, सागर, श्री नीरज पाण्डेय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, सायबर मुख्‍यालय भोपाल, श्रीमती सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, इंदौर, श्री आशीष खरे, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला छिन्दवाड़ा, श्री दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल, श्री वीरेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, भोपाल, श्री संजय सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, एटीएस, मुख्यालय, भोपाल, श्रीमती निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, पुमु, भोपाल, श्री राजू गोराने, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्रीमती मनीता राय, उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय उज्जैन जोन, श्री मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक, (रेडियो) सीहोर, श्री प्रवीण सिंह, निरीक्षक (एम) कार्यालय पुलिस आयुक्त, (शहर) इंदौर, श्री राजेन्द्र प्रसाद, निरीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू, जबलपुर, श्री प्रवीण पंवार, निरीक्षक (अ) आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर (सेवानिवृत्त), श्री कुंजेश श्रीवास्तव, निरी. (अ)/निस टू डीजीपी, कार्या. पुलिस महानिदेशक, म.प्र., श्री प्रेम किशोर व्यास, निरीक्षक, शाजापुर, श्री उमराव प्रसाद जाटव, उप निरीक्षक 25 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल, श्री संतोष मेहरा, उप निरीक्षक, इंदौर, श्री अशोक राव सावंत, उप निरीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. उज्जैन, श्री महेन्द्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक, पीटीसी, इंदौर, श्री राजेन्द्र कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक, जिला छिन्दवाड़ा (सेवानिवृत्त), श्रीराम मिश्रा, प्रधान आरक्षक, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल, श्री कल्याण सिंह, प्र. आर. महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, श्री सुशील कुमार चौबे, प्रधान आरक्षक 10वीं वाहिनी विसबल, सागर, श्री रवीन्द्र मिश्रा, आरक्षक, लोकायुक्त, भोपाल को सम्मानित किया गया।

सराहनीय सेवा के लिये 

सराहनीय सेवा के लिये राष्‍ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक से श्री संतोष कुमार शुक्ला, स्वयं सेवी लांस नायक क्रमांक-45 जिला शाजापुर, श्री सुनील कुमार जैन, स्वयं सेवी सीक्यूएम क्रमांक-57 जिला उज्जैन और श्री नरेन्द्र अवस्थी, स्वयं सेवी लांस नायक क्रमांक-35 जिला इंदौर को सम्मानित किया गया।

सर्वोत्‍तम जीवन रक्षा पदक

सर्वोत्‍तम जीवन रक्षा पदक से स्‍व. मनोहर सिंह चौहान, जिला मंदसौर (मरणोपरांत) के प्रतिनिधि और श्री राजेन्‍द्र प्रसाद मिश्रा, कार्यवाहक सहा. उप निरीक्षक, जिला दमोह को प्रदान किया गया।

पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया

परेड में पुलिस बैण्‍ड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें महाराष्‍ट्र पुलिस बल, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल, सशस्‍त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला (विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल पुलिस बल), विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), विशेष सशस्‍त्र बल (दक्षिणी जोन), विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी. सीनियर डिविजन/एयर विंग/नेवल विंग(बॉयज), एन.सी.सी.सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग(गर्ल्‍स), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्‍वारोही दल शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026