पंजाब में युवतियों का प्रदर्शन

पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर अब मुकर गए

पंजाब के बरनाला में तीन युवतियों ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स की टंकी पर चढ़कर शादी के झूठे वादों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By : सोनिया रायकवार
पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर अब मुकर गए

पंजाब के बरनाला में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को 3 युवतियां पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गईं। तीनों ने आरोप लगाया कि 3 युवकों ने शादी का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया है। एक युवती ने बताया कि युवक ने रोका (मंगनी) करने के बाद साल भर फिजिकल रिलेशन बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। वहीं, दूसरी पीड़िता के अनुसार, युवक कई साल रिलेशन में रहकर रेप करता रहा, लेकिन अब विदेश भाग गया। युवतियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद वे टंकी पर पहुंचीं और चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे नीचे कूद जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवतियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

तीनों युवतियों ने बताया कैसे दोखा हुआ…

पहली युवती का आरोप 

आरोपी युवक के साथ उसकी मंगनी (रोका) हुई थी। मंगनी के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि बाद में युवक शादी करने से साफ मुकर गया।

दूसरी युवती का आरोप 

करीब डेढ़ साल तक आरोपी युवक के साथ संबंध में रही। इस दौरान युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। इसके बाद आरोपी ने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

तीसरी युवती का आरोप 

वह करीब दो साल से आरोपी युवक के साथ रह रही थी। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। युवती का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी उसे बिना बताए अचानक विदेश चला गया।
एक महीने से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने का आरोप

युवतियों के मुताबिक, उन्होंने करीब एक महीने पहले अपने साथ हुई धक्केशाही को लेकर शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि इसके बाद वे लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। तीनों की मुलाकात दफ्तरों के चक्कर काटने के दौरान ही हुई थी।

आरोपियों पर केस दर्ज की मांग

टंकी पर चढ़ी युवतियों ने मांग की कि जिन 3 युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए हैं अब उनपर केस दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे नीचे नहीं उतरेंगी। उन्होंने अपनी स्थिति के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी भी दी।

पुलिस बोली- कानून अनुसार कार्रवाई होगी

SHO थाना सिटी-2 चरनजीत सिंह के अनुसार, युवतियों को भरोसा दिया गया है कि उनकी शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिरहाल मामला वूमेन सेल में चल रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026