पंजाब मंत्री जेल में

जेल में बंद मंत्री से मिलने पहुंचे CM भगवंत मान, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; 4 महीने से हिरासत में, फिर भी पद बरकरार

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में भोंडसी जेल में बंद। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में उनसे मुलाकात की।

By : रोहन उमक
जेल में बंद मंत्री से मिलने पहुंचे CM भगवंत मान, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; 4 महीने से हिरासत में, फिर भी पद बरकरार

जेल में बंद मंत्री से मिलने पहुंचे CM भगवंत मान, संजीव अरोड़ा से की मुलाकात; 4 महीने से हिरासत में, फिर भी पद बरकरार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचे और भोंडसी जेल में बंद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के बाद से अरोड़ा जेल में हैं। इससे पहले 23 मई को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जेल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।

संजीव अरोड़ा को ED ने 9 मई को गिरफ्तार किया था। निचली अदालत उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी है, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है। करीब चार महीने से जेल में रहने के बावजूद पंजाब सरकार ने उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से हुई थी गिरफ्तारी

ED ने फर्जी बिलिंग और कथित संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में छापेमारी के बाद 9 मई को संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे।

गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। तब से वह हरियाणा की भोंडसी जेल में बंद हैं और उनकी कानूनी टीम जमानत हासिल करने के लिए प्रयासरत है।

AAP ने BJP पर लगाया एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार लगातार केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं। AAP का कहना है कि केंद्र सरकार गैर-BJP शासित राज्यों के नेताओं और मंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

संजीव अरोड़ा

पार्टी और पंजाब सरकार ने अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई को राजनीतिक साजिश भी करार दिया है।

जेल जाने के बाद विभाग दूसरे मंत्रियों को सौंपे

अरोड़ा के जेल जाने के बाद उनके अधीन आने वाले प्रशासनिक विभागों को पंजाब सरकार ने दूसरे कैबिनेट मंत्रियों के बीच बांट दिया। सरकार का कहना था कि इससे राज्य के विकास कार्य और विभागीय कामकाज प्रभावित न हों।

हालांकि, कानूनी और राजनीतिक विवादों के बावजूद सरकार ने अब तक संजीव अरोड़ा का इस्तीफा नहीं लिया है। वह भगवंत मान कैबिनेट में मंत्री बने हुए हैं।

क्या है अरोड़ा पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला?

ED के आरोपों के मुताबिक, 2023-24 में संजीव अरोड़ा की कंपनी ने करीब 157.12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन की बिक्री दिखाई थी। इनमें से लगभग 102.50 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन UAE की दो कंपनियों को निर्यात किए जाने का दावा किया गया।

जांच एजेंसी का आरोप है कि इन लेन-देन में वास्तविक माल की आपूर्ति के बजाय फर्जी बिल, शेल या डमी कंपनियों और कागजी निर्यात का इस्तेमाल किया गया। ED के मुताबिक, अरोड़ा ने कथित तौर पर फर्जी खरीद बिल तैयार कर कागजों में मोबाइल फोन का निर्यात दिखाया और GST समेत अन्य सरकारी लाभ हासिल किए।

परिजनों से मिलते हुए संजीव अरोड़ा

ED का दावा है कि करीब 102.50 करोड़ रुपये की रकम अवैध तरीके से एकत्र की गई। जांच एजेंसी की चार्जशीट में अरोड़ा को इस कथित वित्तीय नेटवर्क का ‘किंगपिन’ बताया गया है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत होना बाकी है।

संबंधित सामग्री

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, CM फेस का ऐलान नहीं; चन्नी समर्थकों को झटका

पंजाब कांग्रेस ने फैसला किया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनाव से पहले घोषित नहीं करेंगे। राहुल गांधी चुनाव अभियान की अगुआई करेंगे।

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा प्लान, 18 सितंबर से राज्यव्यापी महायात्रा; अमित शाह-पीएम मोदी के आने की चर्चा

भाजपा पंजाब में चुनावी तैयारियों के लिए महायात्रा शुरू करेगी, जिसमें नशा और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

झारखंड हाई कोर्ट ने ED को 16 सितंबर तक हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामला बड़गाईं भूमि घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़ा है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू-तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू-तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी

दिल्ली की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों के खिलाफ IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय किए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026