पंजाब कांग्रेस में तनाव

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के साथ बैठक टली

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान चरम पर है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेदों के बावजूद नेताओं ने एकता का प्रदर्शन किया।

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने खोला मोर्चा; भूपेश बघेल के साथ बैठक टली

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेदों की खबरों के बीच चन्नी ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के साथ होने वाली अहम बैठक फिलहाल टाल दी गई है।

अब शनिवार सुबह 11 बजे होने की संभावना है

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की भूपेश बघेल के साथ प्रस्तावित बैठक अब शनिवार सुबह 11 बजे होने की संभावना है। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने एकजुटता दिखाने की कोशिश की। चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, परगट सिंह, भारत भूषण आशु, गुरकीरत सिंह कोटली और बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा समेत कई नेताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बड़े जनआंदोलन की रणनीति पर भी विचार कर सकती

बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों में अंतर हो सकता है, लेकिन कांग्रेस एकजुट है। वहीं, परगट सिंह ने भी कहा कि अलग-अलग राय होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन पार्टी सभी मुद्दों पर साथ खड़ी है।कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि बैठक में भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ने पर पार्टी अदालत का रुख करने या बड़े जनआंदोलन की रणनीति पर भी विचार कर सकती है।

कांग्रेस के लिए हर तरह का त्याग करने को तैयार

इससे पहले पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा था कि पार्टी हाईकमान के फैसले अंतिम होते हैं और उनमें बार-बार बदलाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने राजा वड़िंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया था।2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में चल रही यह अंदरूनी खींचतान पार्टी के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। हालांकि राजा वड़िंग ने दावा किया है कि चन्नी पार्टी से नाराज नहीं हैं और कांग्रेस के लिए हर तरह का त्याग करने को तैयार हैं।

संबंधित सामग्री

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज: JPSC के पुनर्गठन पर लगेगी मुहर? CGL जांच, विधानसभा के विशेष सत्र पर भी मंथन

झारखंड कैबिनेट की बैठक में JPSC पुनर्गठन, CGL परीक्षा गड़बड़ियों की जांच, और विशेष विधानसभा सत्र पर चर्चा होगी।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

63 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फिर आएंगे बिल, 300 यूनिट सब्सिडी का मिलेगा लाभ

पंजाब में बिजली बिल की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं के बिलों को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026