युवती की मौत, युवक घायल

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली और युवक गंभीर हालत में मिला। पुलिस जांच में जुटी है और मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है।

By : सोनिया रायकवार
रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल में शुक्रवार को एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। होटल के कमरा नंबर 401 में युवती मृत अवस्था में मिली, जबकि उसी कमरे में एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

कमरे से आई थी चीखने की आवाज

होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खिड़की से देखने पर युवक चाकू से अपना गला काटता हुआ नजर आया। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दोनों ने पहचान पत्र देकर किया था चेक-इन

मृत युवती की पहचान रिमन मंडावी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। वहीं घायल युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वाराणसी के मोहावन का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों ने होटल में पहचान पत्र देकर चेक-इन किया था।

दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची टीम

जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल कर्मचारियों ने खिड़की तोड़ी। इसके बाद पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर युवती मृत मिली, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

आत्महत्या या हत्या? जांच जारी

पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। मौके से मिले साक्ष्यों के साथ होटल के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मौत और आत्महत्या समेत अलग-अलग एंगल से जांच रही है। युवती की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

रायपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करुणा सागर पांडा के उपन्यास 'कोहरा' का विमोचन किया, जिसमें नक्सलवाद और 'लव जिहाद' जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026