रक्षाबंधन में सीएम सोरेन का उत्सव

रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; बड़ी बहन से लिया आशीर्वाद

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन पर अपनी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया, जो भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। परिवार सहित एक आत्मीय उत्सव मनाया गया।

By : रोहन उमक
रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; बड़ी बहन से लिया आशीर्वाद

रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; बड़ी बहन से लिया आशीर्वाद

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। देशभर में जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा, वहीं झारखंड में भी यह पर्व पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस आत्मीय अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधकर उनके उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

राखी बंधवाते हुए झारखण्ड सीएम सोरेन

बड़ी बहन का लिया आशीर्वाद, छोटी बहनों को दी शुभकामनाएं

राखी बंधवाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन अंजनी सोरेन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने अपनी छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के बीच भावनाओं से भरा माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस आत्मीय अवसर पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने झारखंड के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।

बहन मति सोरेन ने भी बांधा रक्षा सूत्र

रक्षाबंधन के इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन मति सोरेन भी दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित ग्राम सीतासाल से रांची पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा।

बताया गया कि मति सोरेन पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं। इस वर्ष भी उन्होंने भाई के लिए यह पारिवारिक परंपरा निभाई और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

राखी के जश्न में मगन हुए सीएम सोरेन

रक्षाबंधन के इस अवसर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से इतर उनके पारिवारिक एवं भावनात्मक पक्ष की भी झलक दिखाई। बहनों के स्नेह और आशीर्वाद के बीच मुख्यमंत्री ने भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को आत्मीयता के साथ निभाया।

संबंधित सामग्री

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

हरतालिका तीज पर शाम को ऐसे करें पार्थिव शिवलिंग का पूजन, जानें प्रदोष काल की खास महिमा

हरतालिका तीज पर शाम को ऐसे करें पार्थिव शिवलिंग का पूजन, जानें प्रदोष काल की खास महिमा

हरतालिका तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं। इस दिन पार्थिव शिवलिंग की स्थापना और पूजा की जाती है।

गणपति स्थापना में होना है शामिल? 4 स्टेप में पाएं खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक

गणपति स्थापना में होना है शामिल? 4 स्टेप में पाएं खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक

गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए साड़ी, ज्वेलरी, गजरा, और हल्का मेकअप आवश्यक हैं। जानिए सही साड़ी और एक्सेसरीज चुनने के टिप्स।

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

झारखंड हाई कोर्ट ने ED को 16 सितंबर तक हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामला बड़गाईं भूमि घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़ा है।

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये रंग, पूजा से लेकर तस्वीरों तक सबसे खास लगेगा आपका लुक

गणेश चतुर्थी पर पहनें ये रंग, पूजा से लेकर तस्वीरों तक सबसे खास लगेगा आपका लुक

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पीला, लाल, नारंगी, हरा, और सफेद रंग के पारंपरिक परिधान आपके फेस्टिव लुक को और भी खूबसूरत बनाएंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026