रक्षाबंधन पर्व महाकालेश्वर मंदिर

बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की कलाई पर बांधी राखी, पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महिला कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

By : नेशन मिरर
बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की कलाई पर बांधी राखी, पुष्पवर्षा से हुआ आत्मीय स्वागत

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महिला कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं सफाईमित्रों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

उज्जैन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महिला कर्मचारियों, महिला सुरक्षाकर्मियों एवं महिला सफाईमित्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व मनाया। इस अवसर पर नगर निगम की महिला सफाईमित्रों ने भी मुख्यमंत्री जी की कलाई पर राखी बांधी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने सभी बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने सभी बहनों से राखी बंधवाई और रक्षाबंधन के इस पवित्र अवसर पर उन्हें स्नेहस्वरूप भेंट प्रदान की।

इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महिला कर्मचारियों और सफाईमित्रों में विशेष उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली। मुख्यमंत्री जी के साथ रक्षाबंधन मनाने का यह अवसर उनके लिए भावुक और यादगार रहा।

कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सम्मान, स्नेह और अपनत्व की भावना भी देखने को मिली। बहनों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया, वहीं मुख्यमंत्री जी ने भी उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों का साधु-संतों ने विरोध किया। साध्वी हर्षानंद गिरी ने आस्था और परंपरा के सम्मान में मंदिर न हटाने की अपील की।

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच, गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कीं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026