रक्षाबंधन के लिए स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन के लिए भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेन सर्विसेज की शुरूआत, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा और विकल्प।

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल और रीवा के बीच कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी और भोपाल, रीवा समेत रास्ते के कई शहरों के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

25 अगस्त को पहली स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 10:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके जवाब में गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

26 और 27 अगस्त को भी स्पेशल सेवा

गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से चलेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वहीं 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर उसी दिन रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

29 और 30 अगस्त को रीवा से भोपाल के लिए ट्रेन

गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल वनवे स्पेशल 29 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके अलावा 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रवाना होगी।

31 अगस्त को भोपाल से रीवा की सेवा

गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर व सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को सफर में राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

GIVA ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन, कपड़ों को लेकर हुआ था विवाद

ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को विवाद उपजने के बाद सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026