साधु पर चढ़ावा चोरी का शक

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक साधु की भूमिका पर संदेह, साधु अब फरार और पुलिस तलाश में जुटी।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में अब एक साधु की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई और छोटे-मोटे काम करने वाला यह साधु CCTV फुटेज में चढ़ावे की गणना के दौरान कर्मचारियों के साथ नोट गिनता दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की तैयारी की, लेकिन उससे पहले ही वह साधु धाम से गायब हो गया। अब उसकी तलाश जारी है।

CCTV फुटेज खंगाले

SIT और पुलिस ने चढ़ावे की गणना से जुड़े कई दिनों के CCTV फुटेज खंगाले हैं। जांच में सामने आया कि संबंधित साधु कई बार गणना कक्ष के अंदर मौजूद था। CCTV में वह सिर्फ खड़ा नहीं दिखा, बल्कि कर्मचारियों के साथ नोटों की गिनती में भी हाथ बंटाता नजर आया। ऐसे में जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अधिकृत कर्मचारियों के लिए निर्धारित गणना कक्ष में उसकी मौजूदगी कैसे हुई।

गायब हुआ साधु

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने साधु से पूछताछ करने की तैयारी की थी। इसी बीच वह बद्रीनाथ धाम से चला गया और पिछले कई दिनों से उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का मानना है कि उससे पूछताछ के बाद पूरे प्रकरण के कई अहम पहलु सामने आ सकते है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि साधु केवल कर्मचारियों की मदद कर रहा था या उसे हेराफेरी की प्रक्रिया की जानकारी थी। गणना कक्ष में उसकी मौजूदगी को देखते हुए पुलिस मान रही है कि वह कई ऐसे तथ्यों से परिचित हो सकता है, जो अब तक सामने नहीं आए हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम की मीटिंग बनी अखाड़ा, AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

लुधियाना नगर निगम बैठक में AAP और BJP पार्षदों के बीच जमकर विवाद हुआ, पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वोटिंग 29 अगस्त को होगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026